/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/zdj9smK8cPRipg8IAY0G.jpg)
कानपुर में तिलकहाल के बाहर प्रदर्शन से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। Photograph: (वाईबीएन)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (Kanpur News)
नेशनल हैराल्ड घोटाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को आरोपित बनाये जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले कांग्रेसियों की बुधवार को पुलिस से झड़प हो गयी। पुलिस ने प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को कोतवाली के पास रोक लिया तो प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कोतवाली के भीतर जाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने भी कांग्रेसियों को चारों तरफ से घेर लिया। दोपहर करीब तीन बजे तक हंगामा जारी था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/bvrCrGh7Gnjbg5vGZVVh.jpg)
तिलक हाल ही पहुंच गई पुलिस
नेशनल हैराल्ड घोटाले में राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनियां गांधी कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को करीब 2 हजार करोड के नेशनल हैराल्ड घोटाले में आरोपित बनाये जाने के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रव्यापी आन्दोलन करने की बात कही गयी थी। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेसी प्रदर्शन करने के लिए तिलकहाल में इकट्ठा हुए। तो इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस तिलकहाल पहुंच गयी। यहां पुलिस व मौजूद कांग्रेसी नेता ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले आलोक मिश्रा आदि से पुलिस की झड़प होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ताअों ने पुलिस व सरकार विरोधी नारे लगाये। बताया गया है कि कुछ देर यहां रूकने के बाद पुलिसकर्मी वापस चले गये।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/SWhpkgFIiOJXKP5TGIKR.jpg)
कोतवाली में धरने पर बैठे कांग्रेसी
पुलिस कर्मियों के तिलकहाल से वापस जाने के बाद कांग्रेसी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए। कचेहरी में प्रदर्शन करने के लिए निकले तो पहले से ही कोतवाली के पास पूरी तैयारी से खड़े पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इस पर कांग्रेसी हंगामा करने लगे। गुस्साये कांग्रेसी कोतवाली के भीतर पहुंचे और यहां भी सरकार विरोधी नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। कोतवाली में कांग्रेसियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी यहां पहुंचे और कांग्रेसियों से वार्ता की।
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप
धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेसी दोपहर तीन बजे के आसपास वापस तिलकहाल पहुंचे गये। यहां सरकार पर जांच एजेन्सियों का दुरप्रयोग करने व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि बिहार चुनाव में अपनी स्थिति खराब देख भाजपा विपक्षी दल के नेताओं को परेशान कर रहे है।