Advertisment

उत्तर प्रदेश : दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगे राहुल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को उत्तरप्रदेश के रायबरेली दौरे पर आने वाले है। राहुल का यह दो दिवसीय दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

author-image
Mohd. Arslan
राहुल गांधी

राहुल गांधी Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को यूपी आयेंगे। राहुल गांधी अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर आ रहे है। इस दौरान राणा बेनीमाधव की प्रतिमा के अनावरण के साथ महिला संवाद कार्यक्रम और कई स्थानों के स्थलीय निरीक्षण पर भी राहुल गांधी रहने वाले है।

21 फरवरी तक रायबरेली में रहेंगे राहुल

गुरुवार 20 फरवरी को सुबह 10.30 बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बछरावां विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मूल भारतीय छात्रावास का दौरा करेंगे। सांसद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे बेला भोला, राही में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और दोपहर 3 बजे राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद गांधी शंकरपुर, जगतपुर में सार्वजनिक संबोधन देंगे। वहीं अपने दूसरे दिन भी कांग्रेस सांसद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी के साथ अमेठी सांसद भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी कई अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण भी अपने इस रायबरेली दौरे में करने वाले है। साथ ही लालगंज में रेल कोच कारखाने भी राहुल गांधी जाएंगे।

Advertisment

राहुल का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का यह यूपी दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी यूपी का दोबारा रुख कर रहे है। इस दौरान राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में ज़्यादा समय बिताकर लोगों के बीच अपना संदेश देना चाहते है वहीं कांग्रेस को यूपी में जिंदा रखने के लिए राहुल गांधी मेहनत में जुट गए है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में मिली दूसरी जीवनी को राहुल खोना नहीं चाहते।

Advertisment
Advertisment