/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/16/mp-kairana-uttar-predesh-ikra-hasan-2025-07-16-06-36-29.jpg)
MP Kairana Uttar Predesh Iqra Hasan Photograph: (Google)
सहारनपुर, वाईबीएन न्यूज। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण के दौरान अभद्र टिप्पणी और नारेबाजी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान समेत 20 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मंदिर में तोड़फोड़ से शुरू हुआ विवाद
दो दिन पहले गंगोह क्षेत्र के गांव छापुर स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। मूर्तियों को खंडित करने के आरोप में पुलिस ने कक्षा आठ के दो छात्रों को हिरासत में लिया। इस घटना के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान और अन्य युवाओं ने सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ नारेबाजी और अभद्र टिप्पणी की।
वीडियो वायरल, FIR दर्ज
फेसबुक पर लाइव हुए इस वीडियो में युवक "इकरा हसन मुर्दाबाद" के नारे लगाते और गाली देते नजर आए। मामला सामने आने के बाद रालोद और सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर नकुड़ थाना पुलिस ने रोहित प्रधान और 19 अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और आक्रोश
रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी और सपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सपा पार्षद अभिषेक अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी जिले का माहौल खराब करने की साजिश है। उन्होंने इकरा हसन को "महिलाओं की प्रेरणा" बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आरोपी रोहित प्रधान ने मांगी माफी
एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी रोहित प्रधान ने वीडियो जारी कर सांसद इकरा हसन से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कोई अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं की, लेकिन कुछ युवाओं ने गलत शब्दों का प्रयोग किया जिसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं।
Saharanpur News | Iqra Hasan | Iqra Hasan MP | Iqra Hasan Samajwadi Party | Kairana MP Iqra Hasan