लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सूबे में 11 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले कर दिए गए। कई जिलों में नए सीएमओ की तैनाती की गई है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. गीताराम बने संयुक्त निदेशक
इटावा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीताराम संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ, बस्ती मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमाशंकर दुबे वरिष्ठ परामर्शदाता, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय प्रयागराज, बांदा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार को वरिष्ठ परामर्शदाता बदायूं बनाया है। इसके अलावा आठ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का प्रमोशन करके इन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया। इनमें मुजफ्फरनगर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेन्द्र कुमार सिंह को इटावा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम को बस्ती का सीएमओ बनाया है।
सुरेश कुमार बने सीतापुर के सीएमओ
इसी तरह बरेली अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश कुमार अब सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। मुरादाबाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार दोहरे को बुलंदशहर का सीएमओ बनाया गया। फिरोजाबाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नरेंद्र कुमार को गौतमबुद्ध नगर का सीएमओ नियुक्त किया गया। मैनपुरी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी विजेंद्र सिंह को बांदा का सीएमओ बनाया गया। प्रतापगढ़ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी विवेक कुमार मिश्रा अब शाहजहांपुर के सीएमओ होंगे। बिजनौर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार बनियान को अयोध्या का सीएमओ बनाया गया गया।