/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/A36qWzsjEacLkn3y5p3r.jpg)
UP 41 PCS officers transferred
योगी सरकार ने बुधवार को 41 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिसमें अधिकांश एसडीएम शामिल हैं। देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त
इसके अलावा बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी, बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज भेजा गया है। वहीं, हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्धार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया
प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी, वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को बंदायू, कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को रामपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्धार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
मंजूर अहमद अंसारी को कासगंज की जिम्मेदारी
इसके साथ ही, संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को सोनभद्र, वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को औरैया का अपर जिलाधिकारी, प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को एटा का अपर जिलाधिकारी, हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को मेरठ का अपर जिलाधिकारी, बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी, और देवरिया के उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को कासगंज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
आईएएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव
यह फेरबदल मंगलवार को किए गए आईएएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव के बाद हुआ है। बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। सार्थक अग्रवाल को मुख्य विकास अधिकारी बस्ती और डा. पूजा गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी चंदौली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, भवानी सिंह खंगारौत को निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और रिया केजरीवाल को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है।