/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/06/dhatmapal-mother-2025-07-06-21-24-19.jpg)
बिजनौर, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का शनिवार रात लगभग 8:20 बजे निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं। उन्होंने ग्राम हुरनगला, जनपद बिजनौर स्थित पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। धर्मपाल सिंह के माता के निधन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदादिकारियों एवं स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बेटे की असाधारण जीवन यात्रा
धर्मपाल सिंह, ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघ से जुड़कर की। वर्ष 1986 में ABVP से छात्र जीवन से जुड़े। आज उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। लेकिन उनका पारिवारिक जीवन गांव में सादगी से जीने वाला है। धर्मपाल सिंह वर्षों से संघ-भाजपा में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। जब भी गांव आते हैं, तो एक छोटे कमरे में ही ठहरते हैं, और निजी जीवन से अधिक संगठन को प्राथमिकता देते हैं।
शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं में ग़म
धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी के निधन की खबर से भाजपा और संघ परिवार में गहरी संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने धर्मपाल सिंह और उनके परिवार को शोक संवेदना संदेश भेजे हैं। उनकी माता आयु संबंधी बीमारी से ग्रसित थीं। उनका अंतिम संस्कार बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर रविवार सुबह किया गया। भाजपा के शीर्ष नेता और पदाधिकारी गांव पहुंच गए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पूर्व परिवहन मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, भाजपा विधायक तमाम नेता और पुलिस अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। परिवार को सांत्वना दी। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।