Advertisment

UP Board Result 2025 : हाईस्कूल में प्रदेश की टाप टेन सूची में कानपुर के स्वर्णिम का छठवां और श्रद्धा का 7वां पायदान

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम का इंतजार आखिर शुक्रवार को खत्म हो गया। सुबह रिजल्ट आने से पहले परीक्षार्थियों की धड़कने तेज रहीं और दोपहर में परिणाम आते ही खुशी से झूमते नजर आए। प्रदेश में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में परिणाम 90.11% रहा है।

author-image
Abhishek kumar
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परिणाम में कानपुर का परचम फहराया।

यूपी बोर्ड में 10वीं में कानपुर के स्वर्णिम कुशवाहा ने प्रदेश में छठवां स्थाना बनाया है। Photograph: (वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (Kanpur News)

Advertisment

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम का इंतजार आखिर शुक्रवार को खत्म हो गया। सुबह रिजल्ट आने से पहले परीक्षार्थियों की धड़कने तेज रहीं और दोपहर में परिणाम आते ही खुशी से झूमते नजर आए। प्रदेश में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में परिणाम 90.11% रहा है। इस बार जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% से प्रदेश में टाप किया है, वहीं कानपुर के स्वर्णिम कुशवाहा ने 97% अंक हासिल कर प्रदेश की टाप टेन सूची में छठवें और श्रद्धा का 7वें पायदान पर नाम दर्ज कराया है। इसी तरह 97.67% अंक लेकर दूसरे स्थान पर इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक यादव (बाराबंकी) हैं, 97.5 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर जालौन की सिमरन गुप्ता, मुरादाबाद की ऋतु गर्ग व सीतापुर के अर्पित वर्मा (सीतापुर) हैं। 

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परिणाम में कानपुर का परचम फहराया।
यूपी बोर्ड में 10वीं में स्वर्णिम कुशवाहा ने कानपुर टॉप किया है। Photograph: (वाईबीएन)

 

Advertisment

यूं रहा हाईस्कूल का परिणाम

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 2545815 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसमें 2536104 रेगुलर व 9711 प्राइवेट थे। कुल परिक्षार्थयों में 1327024 बालक और 1218791 बालिकाएं सम्मलित हुई थीं। इसमें 2294122 परीक्षार्थी पास हुए हैं, इसमें 2287431 संस्थागत और 6691 प्राइवेट हैं। संस्थागत का परिणाम 90.19 फीसद और प्राइवेट का परिणाम 68.9 प्रतिशत है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1149984 लड़के और 1144138 लड़किया हैं। इन सभी का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 और 93.87 है। लड़कियों का पास होने का प्रतिशत बालकों से 7.21 ज्यादा है, वहीं संस्थागत का व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से 21.29 प्रतिशत अधिक है।

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परिणाम में कानपुर का परचम फहराया।
यूपी बोर्ड में 10वीं में श्रद्धा दीक्षित ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में सातवां स्थान बनाया है। Photograph: (वाईबीएन)
Advertisment

 

ओंकारेश्वर के स्वर्णिम ने रचा इतिहास

कानपुर के जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर विद्यालय के स्वर्णिम कुशवाहा ने हाईस्कूल में 97% अंक हासिल करके इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश में छठवीं रैंक और जिले की टाप टेन सूची में पहले पायदान पर अपना नाम दर्ज कराया है। विद्यालय से लेकर घर तक खुशी का माहौल है और हर कोई मुंह मीठा कर खुशी जाहिर कर रहा है। स्कूलों में भी बच्चों का उत्साह देखने को मिला। टॉपर स्वर्णिम ने कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाने के कारण ये मुकाम मिला है। अब वह आईआईटी में इंजीनियरिंग पढ़ेंगे और अध्यापक व माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। वहीं विद्यालय में खुशी का माहौल है, इंटरमीडिएट के कई छात्रों में प्रदेश की टॉप सूची में जगह बनाई है। इसी तरह नौबस्ता के हंसपुरम स्थित पारितोष इंटर कॉलेज के 10वीं की छात्रा श्रद्धा दीक्षित ने 96.83 फीसद अंक लेकर प्रदेश की टाप टेन सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।

UP Board Result 2025
Advertisment
Advertisment