Advertisment

UP में मिशन-27 के लिए कांग्रेस की टीम तैयार, 75 जिलों में घोषित किए जिलाध्यक्ष, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए 75 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की। सामाजिक संतुलन के साथ नई नियुक्तियों से कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है।

author-image
Vibhoo Mishra
hAckjcjc
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को धार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, कुछ महानगरों में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

लखनऊ और बस्ती में अहम नियुक्तियां

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने रुद्र दमन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं, बस्ती में यह जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है। बुंदेलखंड में भी पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाला : IAS Abhishek Prakash निलंबित, लंबे समय तक रहे लखनऊ के डीएम

बुंदेलखंड के जिलों में नए अध्यक्ष

झांसी - देशराज रिछारिया

Advertisment

ललितपुर - दया राम रजक

जालौन - अरविंद सेंगर

महोबा - संतोष धुरिया

Advertisment

प्रयागराज में तीन अध्यक्षों की नियुक्ति

प्रयागराज में कांग्रेस ने तीन अलग-अलग जिला अध्यक्षों की घोषणा की है:

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष - फ़ुजैल हाशमी

गंगापार जिला अध्यक्ष - अशफाक अहमद

यमुनापार जिला अध्यक्ष - अशोक पटेल

पश्चिमी यूपी के जिलों में बदलाव

सहारनपुर - संदीप राणा

शामली - अखलाक पहलवान

संभल - हाजी मोहम्मद तुर्की

मुरादाबाद - विनोद गुंबेर

अमरोहा - ओमकार कटारिया

हापुड़ - राकेश त्यागी

मेरठ - गौरव भाटी

गौतमबुद्ध नगर - दीपक भाटी

बागपत - लव कश्यप

कासगंज - राजेंद्र कश्यप

अलीगढ़ - ठाकुर सोमवीर सिंह

बुलंदशहर - जियाउर्रहमान

यह भी पढ़ें: Nagar Nigam : त्यौहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश

आगरा और ब्रज क्षेत्र में नियुक्तियां

मथुरा - मुकेश धनगर

एटा - हाजी आशिक हुसैन

हाथरस - विवेक कुमार उपाध्याय

आगरा - रामनाथ सिकरवार

नए जिला अध्यक्षों से उम्मीदें

कांग्रेस ने इस बार सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की हैं। ओबीसी, मुस्लिम और अन्य प्रमुख जातियों को नेतृत्व में शामिल किया गया है, जिससे पार्टी अपने संगठन को मजबूत कर सके।

 

Advertisment
Advertisment