Advertisment

Kanpur Weather News : झमझाम बारिश से तपिश छूमंतर और मौसम हुआ सुहाना, गेहूं की फसल को नुकसान

अप्रैल में मई-जून जैसी झुलसा देने वाली तपिश गुरुवार सुबह झमाझम बारिश होते ही छू-मंतर हो गई। हालांकि बादल छंटने के बाद अब उमस का बढ़ना तय हो गया है।

author-image
Abhishek kumar
कई दिनों से भीषण गर्मी से बारिश ने राहत दी है।

कानपुर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। Photograph: (फोटो- वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

अप्रैल में मई-जून जैसी झुलसा देने वाली तपिश गुरुवार सुबह झमाझम बारिश होते ही छू-मंतर हो गई। हालांकि बादल छंटने के बाद अब उमस का बढ़ना तय हो गया है। सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश से मौसम सुहाना होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की, वहीं गलियों और नालों की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति से भी जूझते नजर आए। सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को हुआ है, जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता झलकने लगी है। वहीं आसपास के जिलों में कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है। 

होली के बाद बढ़ रहा था पारा

मार्च माह की शुरुआत से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही पारा 40 के करीब तक पहुंच रहा था। मई और जून माह जैसी सूरज की तपिश अभी से लोगों को झुलसाने लगी थी। हालांकि बीच बीच में तेज हवाओं और ऊंचाई पर बादल छाए रहने से मौसम स्थिर रह रहा था। बीते दो दिनों से मौसम विभाग नया पश्चिमी विक्षोभा आने से तेज धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जता रहा था। पूर्वानुमान सही निकला और गुरुवार की सुबह आसमान में छाए काले बादल झमाझम बरस पड़े।

Advertisment

मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली रहात

बीते एक माह से सूरज की तपिश से परेशान लोगों को बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से राहत मिली है। सुबह की सैर पर निकले लोग बारिश में भागते नजर आए, वहीं पार्कों में जाकर लोगों ने बारिश का आनंद लिया। कई दिनों की गर्मी को बारिश ने शांत किया और हवाओं में ठंडक घोल दी। वहीं सुबह नींद से जागने वालों ने भी मौसम सुहाना देखकर राहत की सांस ली। लेकिन, अब उमस बढ़ने की संभावना हो गई है। मौसम विभाग ने 7.2 मिमी बारिश रिकार्ड की है।

शहर में गलियां और नाले उफनाए

Advertisment

सुबह की एक घंटे की बारिश ने ही शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले चोक होने से पानी का निकास बंद रहा, जिससे नाले उफान मारते नजर आए। गलियों में भी पानी भर जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हुई है। नाले से पानी की निकासी न होने से कुछ घरों में जलभराव हो गया। कल्याणपुर के गुबा गार्डेन, मिर्जापुर, पनकी के रतनपुर, रावतपुर समेत बर्रा और दक्षिण के इलाकों में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया।

गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों किसान गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई के लिए खेतों में दिन रात डेरा डाले हुए हैं। सुबह तेज बारिश के बाद गेहूं की पकी फसल भीग गई। खेतों में खड़ी फसल गिर गई तो कटी फसल के गट्ठे भीग गए। फसल भीग जाने से बालियां काली पड़े और खराब होने की आशंका तेज हो गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। वहीं फसल मड़ाई के बाद खेतों में पड़ा भूसा तेज हवा में उड़ गया और बारिश में भीग गया। इससे पशुुओं के चारे को लेकर समस्या हो गई है।

Advertisment

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि बढ़ते तापमान के बीच थोड़ी सी राहत की उम्मीद बनी है। किसानों की मुश्किलें पैदा करने वाला मौसम उत्तर भारत मध्य भारत में अंधड़ बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट जैसी गतिविधियां होने की प्रबल संभावना बन रही है। 10, 11, 12 अप्रैल को मौसम ज्यादा प्रभावशाली रहने की संभावना है। कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही रह सकती है और तेज धूल भरी आँधी के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना बन रही है। गुरुवार की सुबह 7.2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।

यू बदलता रहा मौसम का हाल

बीते एक सप्ताह से मौसम के तेवर लगातार गर्म बने थे। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा था,बकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री पहुंच गया था। मंगलवार को पारा कुछ नीचे आया था और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा, जाे सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 65 प्रतिशत और न्यूनतम 39 प्रतिशत रही और उत्तर पश्चिम हवा की औसत गति 5.8 किमी/घंटा रही।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment