Advertisment

Meerut: दुल्हन की जगह 45 साल की विधवा ने किया होने वाले जमाई से निकाह, घूंघट खोला तो उड़े दुल्हे के होश!

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी होने वाली सास से करा दी गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
meerut nikah, Meerut news
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मेरठ, वाईबीएन नेटवर्क।उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी होने वाली सास से करा दी गई। 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम को बताया गया था कि उसका रिश्ता 21 साल की युवती मंतशा से तय हुआ है, लेकिन जब निकाह की रस्में पूरी हुईं और घूंघट उठा, तो सामने 45 साल की विधवा महिला ताहिरा थी, जो मंतशा की मां निकली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

Advertisment

घूंघट उठाते ही हैरान रह गया दूल्हा

मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का है। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम और भाभी शैदा के साथ रहता है। 31 मार्च को इन दोनों ने भरोसा दिलाया कि उसकी शादी शैदा की भतीजी मंतशा से तय हो गई है। निकाह के दिन जब मौलवी ने दुल्हन का नाम ताहिरा लिया, तो अजीम को शक हुआ और उसने दुल्हन का चेहरा देखने की जिद की। घूंघट उठते ही वह हैरान रह गया, क्योंकि सामने मंतशा नहीं, बल्कि उसकी मां ताहिरा थी।

विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी

Advertisment

अजीम ने आरोप लगाया है कि उसे धोखे से निकाह के लिए राज़ी कराया गया और निकाहनामे पर जबरन दस्तखत करवा लिए गए। जब उसने विरोध किया और दुल्हन को घर ले जाने से मना किया, तो उसके भाई और भाभी ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। अजीम बिना दुल्हन के ही घर लौट आया और अब उसने मेरठ के एसएसपी ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इसकी गहराई से जांच की जाएगी। आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

trending news up news meerut
Advertisment
Advertisment