Advertisment

बॉयफ्रेंड से मिलने गई पत्नी, अचानक पहुंच गया पति — फिर जो हुआ वो चौंका देगा!

शामली में एक विवाहिता को उसके पति ने ब्वायफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा, जिसपर मुकदमा दर्ज हुआ है। पति से तीन महीने के विवाद के बाद मायके में रह रही विवाहिता अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई थी।

author-image
Ajit Kumar Pandey
बॉयफ्रेंड से मिलने गई पत्नी, अचानक पहुंच गया पति — फिर जो हुआ वो चौंका देगा! | यंग भारत न्यूज

बॉयफ्रेंड से मिलने गई पत्नी, अचानक पहुंच गया पति — फिर जो हुआ वो चौंका देगा! | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।वेस्ट यूपी के शामली जिले की एक वारदात चर्चा का विषय बना हुआ है। हर चौराहे हर गली नुक्कड़ पर बहसबाजी जारी है। मामला एक विवाहिता को उसके ने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्या है इस पूरी कहानी का दूसरा पहलू? 

Advertisment

शामली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में बीते बुधवार 2 जुलाई 2025 को रिश्तों का एक ऐसा भयावह सच सामने आया, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। एक विवाहिता को उसके पति ने ब्वायफ्रैंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को पेड़ से बांधकर अपनी पत्नी और उसके ब्वायफ्रैंड को भी जमकर पीटा। 

तीन महीने से मायके में रह रही थी विवाहिता

यह चौंकाने वाली घटना शामली जिले के झिंझाना थानाक्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित विवाहिता की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद था, जिसने एक विवाहिता को अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने पर मजबूर कर दिया? क्या यह सिर्फ एक अवैध संबंध का मामला है, या इसके पीछे कोई गहरा घरेलू विवाद और पति-पत्नी के बीच भरोसे की कमी जिम्मेदार है?

Advertisment

जब पति ने रंगे हाथों पकड़ा: खौफनाक मंजर

जब विवाहिता अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई, तभी उसके पति और चाचा ससुर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और फिर उन्हें एक पेड़ से बांधकर जमकर पीटा जाने लगा। शोर शराबा सुनकर राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन पति अपनी बर्बरता पर उतारू था। 

पुलिस का हस्तक्षेप और मुकदमा दर्ज

Advertisment

गनीमत रही कि राहगीरों के जमा होने के बाद पति और उसके परिजन फरार हो गए। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता ने हिम्मत करके पति और चाचा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है।  

Shamli News | Shamli Police

Shamli News Shamli Police
Advertisment
Advertisment