कानपुर, वाईबीएन संवाददाता
रामनवमी त्योहार पर कानपुर जिलाधिकारी ने महिलाओं को आत्मरक्षा का संबल प्रदान किया। उन्होंने शहर की महिलाओं को शस्त्र लाइसेंस निर्गत करते हुए कहा कि वे इस शक्ति का दुरुपयोग कतई न करें। कार्यालय में महिलाओं को बुलाकर शस्त्र लाइसेंस भेंट किए।
सीएम की नारी सुरक्षा नीति के तहत हुआ कार्यक्रम
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की नारी सुरक्षा नीति के अंतर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रामनवमी के उपलक्ष्य पर देवी स्वरूप नौ महिलाओं को वरासत के लाइसेंस वितरित किये गए हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि नारी सुरक्षा व नारी सम्मान को बढ़ावा मिले। आज उनके परिवारजनों को लाइसेंस वरासत में मिले हैं, जिनमें आठ महिलाओं के पति की मृत्यु उपरांत लाइसेंस मिलना है। इसमें एक महिला को ससुर ने वारसतन प्रदान किया है। इसका उद्देश्य यही है कि रामनवमी पर्व पर नारी सुरक्षा की भावना से महिलाओं के पतियों व उनके अपनों को स्मृतियां जुड़ी हुईं थीं। ऐसे में उनकी यादों और भाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।
महिला सुरक्षा की दृष्टि से सरकार बेहद सजग
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार महिलाओं कि सुरक्षा कि दृष्टि से बेहद सजग है। नारी सुरक्षा को लेकर जो सभी प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शस्त्र लाइसेंस देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया है और उन्हें बिना किसी असुविधा के लाइसेंस प्रदान किया गया है। कहा- शस्त्र लाइसेंस पाने वाली महिलाओं से अपेक्षा की गई है कि वे इसका सावधानी से उपयोग करेंगी, ध्यान रखना होगा कि अनावशयक दुरुपयोग न हो।