/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/11/yash-dayal-2025-07-11-15-36-25.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।भारतीय क्रिकेटर यश दयाल मुश्किलों में फंस गए हैं। उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई है। यश दयाल पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि दयाल ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया। यह मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज है। हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते कर सकता है।
धारा 69 के तहत किया गया मामला दर्ज
यश दयाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो धोखे से यौन संबंध बनाने से संबंधित है। युवती का आरोप है कि दयाल ने करीब पांच साल पहले उससे संपर्क किया था और शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी टालते रहे। उसे यह भी पता चला कि दयाल का कई अन्य महिलाओं से भी संबंध था।
युवती ने ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराई थी शिकायत
इससे पहले, युवती ने 21 जून को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। अब यश दयाल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में FIR रद्द करने और गिरफ्तारी से बचाने की याचिका लगाई है। कोर्ट इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।
युवती ने कहा- मेरे पास सबूत
उसने न्याय की गुहार लगाते हुए एफआईआर में उसकी आवाज सुने जाने का अनुरोध किया। उसने कहा कि जब सिस्टम सच के साथ खड़ा होता है, तब हर चुप रहने वाली लड़की को ताकत मिलती है। उसने कहा है कि उसके पास दोनों के रिश्ते के सभी जरूरी सबूत हैं और वह सबूत प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। यश दयाल की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।