उत्तराखंड, वाईबीएन नेटवर्क | उत्तराखंड में लगातार मजारों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक राज्य में करीब 600 मजार को अवैध करार देकर ध्वस्त किया जा चुका है। इसी कड़ी में देहरादून के दून अस्पताल में बनी मजार को देर रात बुलडोजर से गिरा दिया गया। इसके पहले हरिद्वार में भी वैध मजारों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी शिकायत
बता दें, इस मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू हुई और अवैध करारा देते हुए मजार पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक ये मजार काफी सालों से यहां बनी हुई थी। जांच में पता चला कि मजार अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। फिर देर रात एक्शन लेते हुए मजार को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्त किए गए अवैध मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले।
हरिद्वार में भी मजार पर चला था बुलडोजर
बता दें, मार्च के महीने में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई थी।जिला प्रशासन ने अवैध मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा खत्म होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई थी। बता दें, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य भर में अवैध मजारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।