/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/17/9ioro6BkEp38eCOosjAn.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद चुनावी मौसम में यमुना को लेकर किया हुआ वादा पूरा होते नजर आने लगा है। ITO पर यमुना सफाई की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले ही भाजपा ने सफाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (आई एंड एफ सी) नवीन कुमार चौधरी ने कहा, "उच्चतम स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार हम यमुना को 3 साल में साफ करेंगे। 2027 से पहले हम इसे साफ करने की कोशिश करेंगे। यह काम 3-4 चरणों में किया जाएगा।"
#WATCH दिल्ली: अतिरिक्त मुख्य सचिव (आई एंड एफ सी) नवीन कुमार चौधरी ने कहा, "उच्चतम स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार हम यमुना को 3 साल में साफ करेंगे। 2027 से पहले हम इसे साफ करने की कोशिश करेंगे। यह काम 3-4 चरणों में किया जाएगा..." https://t.co/n70tqQ74n2pic.twitter.com/Jq1tgOCi0a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
यमुना का सफाई अभियान शुरू
दिल्ली में सरकार गठन से पहले ही यमुना नदी का सफाई अभियान शुरू हो गया है। उपराज्यपाल की तरफ से ये जानकारी दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा, "यमुना नदी की सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है। कचरा निकालने वाली मशीनें, खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट आज से नदी में सफाई अभियान शुरू कर चुके हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 15 फरवरी को मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की और उन्हें तुरंत काम शुरू करने को कहा।"
#WATCH दिल्ली: ITO पर यमुना सफाई की प्रक्रिया चल रही है। pic.twitter.com/YnCxXGSXbQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
यमुना रिवर फ्रंट को मंजूरी दी जाएगी
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली में सरकार गठन के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही यमुना रिवर फ्रंट को मंजूरी दी जाएगी और यमुना की सफाई का काम शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के यमुना घाट पर आरती भी की गई थी। भाजपा ने यमुना को गंगा की तरह साफ करने का ऐलान किया है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)