lucknow airport
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे खराब मौसम का असर मंगलवार को लखनऊ से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर भी दिखा। कई फ्लाइट्स ने उड़ान भरने में देर लगाई, तो कई ने आने में। लखनऊ से आने-जाने वाली 9 फ्लाइट्स तकरीबन 40 मिनट तक लेट रहीं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। खासकर बुजुर्ग यात्री व बच्चे काफी परेशान दिखे। इन उड़ानों में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों ही शामिल रहीं। ऐसे में लंबी दूरी के हवाई यात्री ज्यादा परेशान हुए। वहीं, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंसा व विरोध प्रदर्शनों के चलते काठमांडू एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। इसके चलते नेपाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के दो विमानों को लखनऊ में उतारा गया।
ये फ्लाइट्स रहीं प्रभावित
- दुबई-लखनऊ आईएक्स-194 की उड़ान 21 मिनट लेट रही।
- जेद्दा-लखनऊ एसवी-890 फ्लाइट 17 मिनट देरी से पहुंची।
- इंडिगो 6E-2442 मुंबई से 18 मिनट देरी से आई।
- एयर इंडिया AI-2491 मुंबई-लखनऊ 37 मिनट लेट रही।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1958 बेंगलुरु-लखनऊ 19 मिनट देरी से आई।
- लखनऊ-बेंगलुरु IX-1959 की उड़ान 35 मिनट लेट रही।
- लखनऊ-अबूधाबी 6E-1415 फ्लाइट 15 मिनट लेट रही।
- लखनऊ-शारजाह 6E-1423 की उड़ान 25 मिनट देरी से हुई।
- लखनऊ-बैंकाक IX-106 की फ्लाइट 37 मिनट की देरी से रवाना हुई।