Vinod Bihari Verma
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रधान संरक्षक विनोद बिहारी वर्मा का रविवार दोपहर उनके निराला नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वे करीब एक हफ्ते से बीमार थे। एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और डॉक्टरों की सलाह पर परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे। पवित्र आत्मा की शांति के लिए 10 अक्टूबर, 2025 को शांति पाठ एवं तेरहवीं भोज का आयोजन रखा गया है।
कायस्थों की मजबूत भागीदारी को लेकर जीवनभर संघर्ष किया
गौरतलब है कि विनोद बिहारी वर्मा दर्जा प्राप्त मंत्री रहने के साथ-साथ आवास निगम के उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके थे। समाज और राजनीति में कायस्थों की मजबूत भागीदारी को लेकर उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। वे अपने पीछे पुत्र संजीव वर्मा व राना रंजीत वर्मा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
रविवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुंड स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के महामंत्री उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार, सुभाष चंद, सुनील श्रीवास्तव, विनोद, अमित श्रीवास्तव और संजय आदि मौजूद रहे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/29/29-a-4-2025-09-29-17-22-15.jpeg)