नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
वीडियो गेम के दीवानों के लिए बड़ी खबर आई है। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि निनटेंडो ने अपने अपडेटेड कंसोल की घोषणा कर दी है। निनटेंडो ने अपना गेम कंसोल बहुत पहले लॉंच किया था। यूजर लम्बे समय से इसके अपडेटेड़ वर्जन का इंतजार कर रहे थे। निनटेंडो ने अपने Switch 2 का एक वीडियो जारी किया। स्विच 2 पहले के निनटेंडो की तरह ही दिखाई दे रहा है। इसके ऑपरेटिंग कीज में थोडा बदलाव किया है। स्विच 2 में कंट्रोलर और जॉय कॉन्स डिस्प्ले की बजाय किनारे पर दिखाई देंगे।
कंसोल की रिलीज डेट कब ?
कंपनी ने इस गेजेट को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अप्रेल 2025 तक इसके बाजार में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। कंसोल से जुड़ी अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि निनटेंडो के डायरेक्टर एक खास इवेंट के दौरान कंसोल से जुड़ी जानकारियों की घोषणा करेंगे। क्योटा के गेम डेवलपर ने बताया कि कम्पनी कुछ शहरों में इसका कार्यक्रम भी करेगी जिसका नाम ‘निन्टेंडो स्विच 2 एक्सपीरियंस’ रखा गया है। कार्यक्रम में गेम के शौकीन लोग इसका अनुभव ले सकते हैं। कम्पनी ने बताया अप्रैल से पेरिस, लॉस एंजिल्स, लंदन और न्यूयॉर्क शहरों में इसके कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
क्या है निनटेंडो कंसोल
निनटेंडो कंसोल एक गेमिंग डिवाइस है। इसमें खिलाडी खेल के साथ- साथ बातचीत भी कर सकते हैं। रिलीज होने वाला कंसोल कई कलर में आएगा। इसका लुक जारी हो चुका है। पहला निनटेंडो डिवाइस एनईएस था जो साल 1983 में रिलीज हुआ था।
यह भी देखे: Google Auto Feature: अब कार में भी ले सकेंगे वीडियो और गेमिंग का आनंद
Google Chrome: ये फीचर देगा गूगल एड्स से छुटकारा