/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/12/DaiztHPDbfbKY3MppseY.jpg)
ड्रीमलाइनर के विवादों का काला सच! जो हर हवाई यात्री को जानना चाहिए | यंग भारत न्यूज
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।विमान में तकनीकी खराबी आना अब आम बात सी हो गई है। लगातार यह खबरें यात्रियों को परेशान करने वाली हैं। ऐसी ही एक खबर रविवार को भी सामने आई। एअर इंडिया के विमान के साथ रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए विमान ने रनवे पर दोड़ना शुरू किया तभी पायलट को उसमें तकनीकी खामी का पता चला। इसके चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों और एअर इंडिया ने इसकी पुष्टि की है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि टेक-ऑफ रोल (रनवे पर उड़ान से पहले की प्रक्रिया) के दौरान समस्या सामने आई। इसके बाद पायलट ने नियमों का पालन करते हुए विमान को तुरंत रोक दिया।
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन थे विमान में सवार
बता दें कि इस फ्लाइट में केरल के एर्नाकुलम से सांसद और कांग्रेस नेता हिबी ईडन भी सवार थे। जब ऐसी उड़ान रद्द की गई इसके बाद ईडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि एआई 504 फ्लाइट में कुछ अजीब लगा। उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस हुआ जैसे रनवे पर विमान फिसल गया हो। इसके चलते अब तक उड़ान नहीं भरी।
एअर इंडिया ने जताया खेद
वहीं विमान में इस प्रकार की असुविधा के लिए एअर इंडिया ने यात्रियों से खेद जताया है। साथ ही बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उन्हें ग्राउंड स्टाफ द्वारा सहायता दी जा रही है। अब यह फ्लाइट सोमवार तड़के एक बजे दूसरी विमान से रवाना होगी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कुल कितने यात्री इस उड़ान में सवार थे। air india accident | air india crash updates | DGCA on Air India | plane crash air india not
Air India news, flight cancellation, Kochi to Delhi flight, technical glitch Air India, Congress MP flight news