Advertisment

MP-Rajsthan में शीतलहर जैसे हालात, Delhi NCR में बदल रही मौसम की चाल

MP-Rajsthan: मध्य प्रदेश में भी पहाड़ों पर हो रही बारिश-बर्फबारी का असर दिख रहा है। भोपाल समेत कई जिलों में रात का तापमान 8º गिरकर 10º के आसपास आ गया। तो वहीं राजस्थान में रात का तापमान 10ºC से कम है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
KAISA RAHEGA MAUSAM GARMI
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।

एमपी-राजस्थान में शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। दो दिनों से 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। राजस्थान में रात का तापमान 10ºC से कम है। सुबह-शाम तेज ठंड है। हवा चल रही है, लेकिन दिन में आसमान साफ और तेज धूप भी खिल रही है। 7 मार्च से तापमान फिर से बढ़ेगा।

बारिश और बर्फबारी का दिख रहा असर

मध्य प्रदेश में भी पहाड़ों पर हो रही बारिश-बर्फबारी का असर दिख रहा है। भोपाल समेत कई जिलों में रात का तापमान 8º गिरकर 10º के आसपास आ गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, दिन के तापमान में भी 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 15 साल में यह तीसरी बार है, जब राजधानी समेत कुछ जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हैं।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश जारी

उधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। लाहौल और स्पीति जिले के कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान -12.5ºC दर्ज किया। केलॉन्ग में पारा -11.0 ºC रहा। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब तक बढ़ाई ठंड

दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। आज दिल्ली NCR में मौसम साफ है।

Advertisment

धूप में थोड़ी तपिश का अहसास होगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 11 मार्च तक आंशिक बादल रह सकते हैं। लेकिन, हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। हवाओं की गति 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं।

पंजाब-हरियाणा में तेज हवा से बढ़ी ठंड

मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं जारी रहेंगी, जिसके बाद इनकी गति में थोड़ा कमी आएगी। वहीं, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisment
Advertisment