Advertisment

Delhi CM: दिल्ली सरकार की हुई पहली कैबिनेट बैठक, आयुष्मान योजना लागू

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हैं। रेखा गुप्ता गुरुवार को निर्धारित समय पर चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। सुबह से ही आमंत्रित लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Mukesh Pandit & Jyoti Yadav
एडिट
New Update
REKHA GUPTA 005

Photograph: (X)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया है। रेखा गुप्ता ने निर्धारित समय पर चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता के साथ ही 6 मंत्री- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ लिया है। सीएम रेखा गुप्ता के साथ ही ये 6 मंत्री भी दिल्ली की कमान संभाल ली है। 

शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता का हृदय से आभार

Advertisment

रेखा गुप्ता ने महत्वपूर्ण पद पर चयन के बाद कहा है दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने और मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता की हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। आपका समर्थन मेरी प्रेरणा है, और मैं पूरी निष्ठा से दिल्ली के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहूंगी।

  • Feb 20, 2025 21:31 IST

    आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया

    कैबिनेट बैठक पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बैठक में हमने दो मुख्यता एजेंडे पर बात किया और उसे पास किया। पहला- दिल्ली में आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया है। दिल्ली में 5 लाख का टॉपअप दिल्ली सरकार देगी और 5 लाख केंद्र सरकार देगी। जो कि जल्द ही लागू किया जाएगा। दूसरा- 14 सीएजी रिपोर्ट पेंडिंग है पहले हाउस में उन रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।"

     



  • Feb 20, 2025 19:53 IST

    सीएम धामी ने रेखा गुप्ता से मुलाकात कर बधाई दी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी और सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी। आदरणीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राष्ट्रीय राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।" 

     



  • Feb 20, 2025 19:51 IST

    दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक करने के लिए पहुंचीं। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, कपिल मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेता कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली सचिवालय पहुंचे। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हुई।



  • Feb 20, 2025 19:49 IST

    सीएम रेखा कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुईं

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुईं। ल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया जो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लेके आना और साफ करना। दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद देना। यमुना की सफाई के लिए जो



  • Feb 20, 2025 19:46 IST

    यमुना की सफाई के लिए लेआउट पर होगा काम

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया जो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लेके आना और साफ करना। दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद देना। यमुना की सफाई के लिए जो संसाधन लगाने होंगे उस पर पूरे लेआउट के साथ काम किया जाएगा।" 



  • Feb 20, 2025 18:09 IST

    दिल्ली के मंत्री यमुना आरती के लिए रवाना हुए

    दिल्ली के मंत्री सचिवालय से वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल होने के लिए रवाना हुए। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "हम यमुना मैया की आरती करने जा रहे हैं।"



  • Feb 20, 2025 17:42 IST

    2500 रुपए प्रतिमाह की स्कीम पास करें

    AAP नेता आतिशी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के सभी नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि दिल्ली की प्रत्येक महिला को 2500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। आज शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक है। आज दिल्ली की सभी महिलाओं की ओर से मेरी रेखा गुप्ता से यह मांग है कि वे महिलाओं को दी जाने वाली 2500 रुपए प्रतिमाह की स्कीम पास करें। आज दिल्ली की सभी महिलाएं इंतजार कर रही हैं।" 



  • Feb 20, 2025 16:55 IST

    वासुदेव घाट पर यमुना आरती की तैयारियां शुरू

    वासुदेव घाट पर यमुना आरती की तैयारियां चल रही हैं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज आरती में शामिल होंगी। 



  • Feb 20, 2025 16:18 IST

    कैबिनेट की बैठक शाम 7 बजे होगी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ आज कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज हमारी कैबिनेट बैठक है। हम विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेंगे और हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे। कैबिनेट की बैठक शाम 7 बजे होगी।" 

     

     



  • Feb 20, 2025 15:35 IST

    Rekha ने दफ्तर पहुंच कर संभाला कार्यभार

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने अपने दफ्तर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। आज, गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होगी। दिल्ली की सीएम शाम 5 बजे यमुना घाट जाएंगी। यमुना आरती के बाद कैबिनेट बैठक होगी। 



  • Feb 20, 2025 15:23 IST

    प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचे थे, अब NDA के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए।



  • Feb 20, 2025 14:29 IST

    रेखा जी का विजन है

    भाजपा की रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनके पति मनीष गुप्ता ने कहा, "हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। हम बहुत खुश हैं। हम जिम्मेदारी को समझ सकते हैं। हमें इस बात पर यकीन करने के लिए खुद को चुटकी बजानी पड़ी। यह हमारा सौभाग्य है। पीएम मोदी का विजन सीएम का विजन है, रेखा जी का विजन है।"



  • Feb 20, 2025 14:27 IST

    मुझे अपनी मां और पार्टी पर पूरा भरोसा है...

    भाजपा की रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनके बेटे निकुंज गुप्ता ने कहा, "हम सभी को बहुत गर्व है, खासकर परिवार के सदस्यों को। हमने उन्हें कई सालों तक काम करते देखा है, हमने सभी उतार-चढ़ाव देखे हैं, हमने सभी मानसिक और शारीरिक तनावों को देखा है। हम देख सकते हैं कि राजनीति का क्षेत्र कितना कठिन है। मेरी मां एक सच्ची नेता हैं, उनके पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं था। उन्होंने यह सब अपने दम पर शुरू किया, DUSU से शुरुआत की। इसलिए, हम बहुत खुश हैं कि उन्होंने अपने दम पर अपने लिए जगह बनाई। मुझे अपनी माँ और पार्टी पर पूरा भरोसा है।"



  • Feb 20, 2025 14:24 IST

    घर के साथ-साथ समाज का भी ख्याल रखती थीं

    भाजपा की रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, "वह अपने घर के साथ-साथ समाज का भी ख्याल रखती थीं। उन्होंने दो साल तक पूरे शालीमार का ख्याल रखा। उन्हें कड़ी मेहनत करने की आदत है...वह सब संभाल लेंगी। हम सब बहुत खुश हैं..."



  • Feb 20, 2025 12:59 IST

    मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल में पहुंचे नड्डा

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए एक होटल में पहुंचे।



  • Feb 20, 2025 12:47 IST

    मोदी ने रामलीला मैदान में भीड़ का धन्यवाद किया

    सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की नई कैबिनेट के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में भीड़ का धन्यवाद किया। बीजेपी के कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। 

     



  • Feb 20, 2025 12:38 IST

    कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली

    भाजपा के कपिल मिश्रा ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। 



  • Feb 20, 2025 12:36 IST

    रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली

    भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। 



  • Feb 20, 2025 12:35 IST

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री के रूप में शपथ ली

    भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। 



  • Feb 20, 2025 12:34 IST

    आशीष सूद ने मंत्री के रूप में शपथ ली

    भाजपा के आशीष सूद ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। 



  • Feb 20, 2025 12:33 IST

    प्रवेश वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

    बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।



  • Feb 20, 2025 12:30 IST

    रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

    भाजपा की पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 



  • Feb 20, 2025 12:29 IST

    Delhi Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली शपथ

    Delhi Oath Ceremony: दिल्ली में अब भाजपा राज शुरू हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बन चुकी हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 



  • Feb 20, 2025 12:27 IST

    Delhi Oath Ceremony: LG दिला रहे शपथ



  • Feb 20, 2025 12:19 IST

    शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

    रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेता मंच पर मौजूद है। कुछ ही देर में उपराज्यपाल सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। 



  • Feb 20, 2025 11:39 IST

    रामलीला मैदान में विजय चिन्ह दिखाते नजर आए भाजपा के दिग्गज नेता

    दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी रामलीला मैदान में विजय चिन्ह दिखाते हुए शामिल हुईं।



  • Feb 20, 2025 11:37 IST

    एक दूसरे का अभिवादन करते दिखे रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दूसरे का अभिवादन करते हुए। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। 



  • Feb 20, 2025 11:35 IST

    शपथ के बाद दिल्ली में खूब विकास होगा।

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "भाजपा नेता रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद दिल्ली में खूब विकास होगा। वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखेंगी। यह बहुत भावुक दिन है और मेरी मां सुषमा स्वराज निश्चित रूप से रेखा गुप्ता को आशीर्वाद दे रही हैं।"



  • Feb 20, 2025 11:30 IST

    रामलीला मैदान पहुंचीं भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं। मंत्रिपरिषद के साथ कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी। बीजेपी के तमाम विधायक भी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया।



  • Feb 20, 2025 11:26 IST

    ये दिग्गज नेता पहुंचे रामलिला मैदान

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और अन्य नेता दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।



  • Feb 20, 2025 11:15 IST

    25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

    मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक,  कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन और स्वाट टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, जबकि स्नाइपर्स को पास की ऊंची इमारतों पर तैनात किया गया है। 



  • Feb 20, 2025 11:06 IST

    मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा 

    दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। रेखा गुप्ता के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें शपथ के बाद ये सुरक्षा लागू होगी,जिसमें 2 PSO राउंड द क्लॉक और 1 एस्कॉर्ट गाड़ी जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। रेखा गुप्ता के घर पर फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी, बैंक साइड पर 4 पुलिसकर्मी और 2 कमांडो मौजूद रहेंगे

     



  • Feb 20, 2025 10:58 IST

    हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं। दिल्ली की शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 



  • Feb 20, 2025 10:55 IST

    दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रस्तुति देंगे कैलाश खेर

     दिल्ली की शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। गायक कैलाश खेर शपथ ग्रहण समारोह में प्रस्तुति देंगे। खेर ने सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर बताया कि वह दिल्लीवासियों को संगीतमय उपहार देने के लिए तैयार हैं। 



  • Feb 20, 2025 10:51 IST

    हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं?

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं? मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं और नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। PM मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती।"



  • Feb 20, 2025 10:44 IST

    प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने का हमें मौका मिला

     दिल्ली सरकार के मनोनीत मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 12 साल बाद हमारे समुदाय को हमारा हक वापस दिया है। हमारे सिख मंत्री का ओहदा खत्म करके उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) दिल्ली और देश के सिखों के साथ नाइंसाफी की थी... प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने का हमें मौका मिला है।" 



  • Feb 20, 2025 10:40 IST

    तेजी से विकास के लिए काम करेंगे

    भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत की आधी आबादी महिलाओं की है। मंत्रिमंडल में युवा चेहरे हैं जो तेजी से विकास के लिए काम करेंगे।"



  • Feb 20, 2025 10:35 IST

    अभिवादन स्वीकार करती दिखीं मनोनीत मुख्यमंत्री

    दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।



  • Feb 20, 2025 10:25 IST

    दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

    शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी।उनके साथ 6 मंत्री- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी शपथ लेंगे।



  • Feb 20, 2025 10:23 IST

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे। 



दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment