Advertisment

Weather Updates: दिल्ली में छाई स्मॉग की परत, प्रदूषण बना जानलेवा, तापमान में गिरावट से सताएगी सर्दी

CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार आई़टीओ के आसपास AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 410 दर्ज किया गया है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है। हालांकि अब दिल्ली के तापमान में गिरावट की संभावना है।

author-image
Mukesh Pandit
Pollution in Greater Noida

दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत मिलने के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार की सुबह राजधानी घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटी रही। CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार आई़टीओ के आसपास AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 410 दर्ज किया गया है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है। हालांकि अब दिल्ली के तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। उत्तर प्रदेश व बिहार में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई। दिल्ली में रविवार कीसुबह कई इलाकों में एक्यूआई 400 को पार गया है, जो अतिगंभीर श्रेणी में आता है। नोएडा और ग्रेटर नोएडामें भी वायु प्रदूषण लगातार गंभीर बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ग्रैप तीन लागू होने के बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी हैं। सबसे खराब स्थिति ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक  में बिसरख क्षेत्र में है, जहां निर्माण गतिविधियों की वजह से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। लोडर और मिक्सरों की वजह से सड़क पर धूल उड़कर आकाश में जमा हो रही है। उधर मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट कीसंभावना व्यक्त की है।

Advertisment

छह राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठंड के बीच 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते तापमान और नीचे गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत में अब शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश में तापमान में भारी कमी आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार,  प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते तापमान में जो गिरावट शुरू हुई है, वो अगले 2–3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस अवधि में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे और ठंड बढ़ेगी।

पूर्वी यूपी में छाया रहेगा कोहरा

सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिलेगा जबकि पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा रहेगा। 25, 26 और 27 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अभी कोई एक्टिव मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है। इसके बावजूद पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव इतना गहरा है कि वातावरण में शुष्कता और ठंडक तेजी से बढ़ रही है। दिन में कोहरा छंटने के बावजूद हल्की धुंध बनी रह सकती है। 

Advertisment

बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर

बिहार के सभी जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से लोगों को इस दौरान सावधान रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी> : weather | cold weather | current weather conditions | current weather lucknow | Delhi NCR weather alert | delhi ncr weather forecast 

delhi ncr weather forecast current weather conditions weather cold weather current weather lucknow Delhi NCR weather alert
Advertisment
Advertisment