/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/10/VGb7z6PylCEWMaIlbw24.jpg)
CHAMOLI UTTARAKHAND
heavy rain in Uttarakhand | जब देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, उत्तराखंड में प्रकृति ने अपना दूसरा रौद्र रूप दिखाया है। चमोली जिले में बादल फटने और भारी बारिश के बाद भयानक भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें बंद हो गईं और कई वाहन मलबे में फंस गए। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
Today, Heavy Rainfall Causes Damage in Tharali, Chamoli District, UK, India
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) April 9, 2025
After days of scorching heat, heavy rain has brought disaster to the Tharali area of Chamoli district. Intense rainfall triggered debris flow from a stream, hitting two vehicles—buried pic.twitter.com/tJ3RyTzOBw
क्या हुआ चमोली में?
- बादल फटने से अचानक भारी बारिश शुरू हुई।
- पहाड़ों से बड़े पत्थर टूटकर सड़कों पर गिरे, जिससे भूस्खलन हुआ।
- सड़कें जाम, कई वाहन मलबे में दब गए।
- SUV सहित कई गाड़ियां बहते हुए पानी और मलबे में फंसी।
भयावह तस्वीरें सामने आईं
- एक सफेद SUV पूरी तरह मलबे में फंसी हुई मिली, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से निकाला।
- सड़कों पर बाढ़ जैसा हालात, गाड़ियां आगे नहीं जा पा रहीं।
- यात्रियों को सेफ जगह पहुंचाने का प्रयास जारी है।
सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों को
- पहाड़ी इलाकों में सड़कें ही जीवनरेखा होती हैं, लेकिन भूस्खलन से कई मार्ग बंद हो गए।
- राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन बारिश और मलबे के कारण काम में दिक्कत।
प्रशासन की ओर से अलर्ट
- उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हाई अलर्ट जारी किया है।
- टूरिस्ट्स और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
- भारी बारिश की चेतावनी के साथ, अगले 24 घंटे और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
क्या करें अगर आप उत्तराखंड में हैं?
✔ भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहें
✔ अनावश्यक यात्रा न करें
✔ स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
✔ इमरजेंसी नंबर (1070/108) सहेजकर रखें
(यह खबर उत्तराखंड यात्रा करने वालों और वहां के निवासियों के लिए अहम है। शेयर करके अधिक लोगों तक पहुंचाएं!)