Advertisment

दिल्ली में High Alert: JLN मेट्रो स्टेशन का गेट बंद, NIA मुख्यालय की सुरक्षा चाक-चौबंद

NIA मुख्यालय के पास JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर सुरक्षा कारणों से बंद, CRPF और दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

author-image
Ajit Kumar Pandey
DELHI JLN STADIUM

DELHI JLN STADIUM

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।

delhi | Tahawwurrana | Tahawwur Rana | 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा रहा है। इसलिए राजधानी दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। सुरक्षा एजेंसिंयां सतर्क हैं। एनआईए मुख्यालय के आस पास सुरक्षा का जायजा लिया गया है। यहां पास के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो सुरक्षा कारणों से बंद कर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 

  • JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 सुरक्षा कारणों से बंद।
  • NIA मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई, आवाजाही प्रतिबंधित।
  • पटियाला हाउस कोर्ट में कड़ी सुरक्षा, जहां तहव्वुर राणा को पेश किया जाएगा।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया राणा का प्रत्यर्पण रोकने का आखिरी प्रयास।

दिल्ली में क्यों बढ़ी सुरक्षा ?

Tahawwur Rana News : 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। उसके गुरुवार को दिल्ली पहुंचने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

1. JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद

Advertisment
  • यह गेट NIA मुख्यालय के नजदीक स्थित है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया।
  • अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से जुड़ा कदम है।

2. NIA मुख्यालय के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा

  • CRPF और दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात।
  • आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई।
  • ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई।
  • 3. पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
  • तहव्वुर राणा को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
  • NSG कमांडो और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम मौजूद।
  • कोर्ट परिसर में स्ट्रिक्ट चेकिंग, वकीलों और मीडिया को भी स्कैन किया जा रहा।

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: अमेरिका ने क्यों खारिज की याचिका?

  • राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण को रोकने की याचिका दायर की थी।
  • उसका तर्क था कि वह पहले ही अमेरिका में आतंकवाद के आरोपों में सजा काट चुका है।
  • लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया, क्योंकि भारत में उस पर अलग आरोप (26/11 हमले की साजिश) लगे हैं।

कौन है तहव्वुर राणा?

Advertisment

✔ पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक, पूर्व पाकिस्तानी सेना अधिकारी
✔ लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ाव का आरोप
✔ 2008 मुंबई हमले (26/11) की साजिश में शामिल होने का आरोप
✔ 2011 से अमेरिकी जेल में बंद, अब भारत लाया जा रहा

आगे क्या होगा ?

  • राणा को NIA कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी।
  • 26/11 के पीड़ितों के परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।
  • भारत-अमेरिका संबंधों में यह प्रत्यर्पण एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा।
Tahawwur Rana News Tahawwur Rana Tahawwurrana delhi
Advertisment
Advertisment