/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/11/ipGhV72aUfS3PtlRVfXN.jpg)
गर्मी का प्रभाव लोगों पर नजर आ रहा है।
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।नौतपा समाप्त होने के बाद भी देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने दिल्ली के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से खुद को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात के वक्त भी पारा 29 डिग्री के आसपास रहेगा। एक सप्ताह तक गर्मी का दौर ऐसे ही बना रहेगा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/11/lZpeCCAmh8SILFWHl7dc.jpg)
गर्मी का दौर जारी, गंगानगर में 47.4 डिसे पहुंचा तापमान
देश भर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ के उत्तर प्रदेश: लखनऊ चिड़ियाघर में गर्मी से जानवरों को राहत पहुंचाने के लिए कूलर, स्प्रिंकलर और मैट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के बठिंडा में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी दिल्ली में भी मौसम का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। हिमाचाल प्रदेश में सबसे गर्म ऊना रहा, जहां मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राजस्थान के गंगानगर में भी तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ चिड़ियाघर में गर्मी से जानवरों को राहत पहुंचाने के लिए कूलर, स्प्रिंकलर और मैट का इस्तेमाल किया जा रहा है। (10.06) pic.twitter.com/H0eVflTFax
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
पंजाब में 13 जून तक लू चलेगी, ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 45, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट व गुरदासपुर का 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक राज्य में लू चलने की आशंका है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह दोपहर के वक्त घरों में ही रहें। लगातार पानी पीते रहें।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/11/1tRsPJZpBnQfA2U1Xq5u.jpg)
हिमाचल के पांच जिलों में लू का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पांच जिलों ऊना, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और कुल्लू में लू चली। शिमला भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुंदरनगर में 2019 के बाद 10 जून को सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन गर्मी के तेवर और कड़े होने की आशंका जताई है।
दून में सीजन का सबसे गर्म दिन
उत्तराखंड में बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से पारा लगातार चढ़ रहा है। मंगलवार को दून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और इस वर्ष पहली बार पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हालांकि, बुधवार से प्रदेश में वर्षा के आसार हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर होने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर में भी प्रचंड गर्मी
जम्मू-कश्मीर में भी गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लोग बेहाल दिखे। श्रीनगर में भी अधिकतम पारा 33.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से शुक्रवार तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। 13-14 जून को बादल छाएंगे और हल्की वर्षा के आसार हैं। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
delhi ncr weather forecast | delhi weather news | delhi weather today | Delhi weather update | india weather forecast | india weather news
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us