/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/21/yoga-with-modi-2025-06-21-08-51-22.jpg)
नई दिल्ली/कुरुक्षेत्रआईएएनएस। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ हो चुका है। देश से लेकर विदेश तक में लोग योगासन करते देखे जा सकते हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय, सांसद नवीन जिंदल और अन्य लोगों ने योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करते दिखे। सभी कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग किया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहे।
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | #InternationalDayofYoga2025 | PM Narendra Modi says, "I extend my greetings to the people from across the world on this occasion of International Yoga Day. Today, the entire world is performing Yoga. Yoga simply means to add, and it is an… pic.twitter.com/FrqMQ6tcvw
— ANI (@ANI) June 21, 2025
प्रधानमंत्री ने दिया 'हील इन इंडिया' का भी मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिकों संग योग किया। इस भव्य आयोजन में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए। इस बार की योग की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है।मंच से पीएम मोदी ने दुनिया को योग को मानवता की भलाई के लिए उठाया गया सामूहिक प्रयास करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।
दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है
पीएम मोदी ने आगे कहा, " आज की दुनिया में ऐसी एकता और ऐसा समर्थन सामान्य बात नहीं है। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था। बल्कि मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था।प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है। कई क्षेत्रों में यह स्थितियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय में योग हमें शांति का रास्ता दिखाता है। योग उस 'पॉज बटन' की तरह है जिसकी इंसानियत को जरूरत है- ताकि हम रुक सकें, सांस ले सकें, संतुलन बना सकें और फिर से खुद को पूर्ण महसूस कर सकें।
प्रधानमंत्री मोदी ने योग को लेकर हो रहे रिसर्च की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की साइंस को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च पर जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले, ये हमारा प्रयास है।
योगी ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को विशेष दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी योग साधकों को हार्दिक बधाई! भारत की ऋषि परम्परा के अमूल्य उपहार योग ने विश्व को मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक उन्नयन की राह दिखाई है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
Andhra Pradesh: A large number of people join PM Narendra Modi in Andhra Pradesh in celebrating #InternationalDayofYoga2025, in Visakhapatnam.
— ANI (@ANI) June 21, 2025
(Pics Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/iejYy754JD
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की शुरुआत से पहले इसरो ने एक्स पोस्ट में "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत इसरो ने अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए कहा, "एक इंसान के स्वास्थ्य और पृथ्वी की देखभाल के बीच गहरा संबंध है। मानसिक और शारीरिक संतुलन भी जरूरी है।"
टाइम्स स्क्वायर पर योग
वहीं, न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर जैसे दुनिया के प्रतिष्ठित चौराहे पर एक जीवंत योग सत्र का आयोजन किया! स्वास्थ्य और एकता के इस उत्साहवर्धक उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
इसरो ने की योग अपनाने की अपील
इसरो ने सभी लोगों से योग अपनाने की अपील की ताकि स्वस्थ जीवन, मजबूती और एक सतत भविष्य की दिशा में हम मिलकर आगे बढ़ सकें।बता दें, देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
"योग संगम" के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर के एक लाख से ज्यादा स्थलों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार लोग सामूहिक रूप से योग करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा, इस मौके पर सरकार की तरफ से 10 खास कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई है जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे।पिछले 11 सालों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है। भारत ने विश्व को योग की जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है,
योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, अपितु यह आत्मा की शुद्धि, चित्त की स्थिरता और जीवन के हर पहलू में संतुलन स्थापित करने की चिर पुरातन भारतीय परंपरा है। यह हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज सम्पूर्ण विश्व को स्वास्थ्य, शांति और समरसता की ओर ले जा रही है। योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है, जिसे विश्वभर में करोड़ों लोग अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना चुके हैं। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है, जो हमारे लोकवाक्य "सर्वे संतु निरामयाः" की भावना से प्रेरित होकर मानव और पृथ्वी के सामूहिक कल्याण की समग्र दृष्टि को अभिव्यक्त करता है।
उन्होंने आगे कहा, "इस अवसर पर आइए, हम 'स्वयं और समाज के लिए योग' की भावना को आत्मसात करें, स्वयं योग से जुड़ें और अपने आस-पास के लोगों को भी इस दिव्य पथ पर प्रेरित करें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त मानव जाति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक निरामय के साथ वैश्विक शांति एवं कल्याण की मंगलकामना करता हूं।"
यह एक अभ्यास है; जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी एक्स पर एक वीडियो क्लिप (योग करते दिख रहे हैं) पोस्ट करते हुए लिखा, योग सिर्फ कसरत नहीं है - यह एक अभ्यास है। सांस, संतुलन और गति के ज़रिए हम खुद से जुड़ते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाएं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के लिए इसे जरूरी बताते हुए एक्स पर लिखा, "सभी प्रदेशवासियों एवं योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भारत की ऋषि परंपरा ने मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने के लिए योग विद्या प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की अलख जगाकर विश्व बंधुत्व की भावना को प्रबल बनाया है।