Advertisment

Rain Flood Weather LIVE: Himachal Landslide में दो की मौत व 15 यात्री घायल

देश भर में मानसून जोरों पर है, जगह - जगह बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने जन जीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। ताजा अपडेट के लिए rain, flood, weather news live update देखें।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
New Update
Himachal Hadsa

यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। मानसून, बारिश, बाढ़ और ऐसे ही ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको जलभराव के चलते दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले जाम का फटाफट अपडेट। पहाड़ों पर आ रही आपदा, चेतावनी और प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन, सलाह और बहुत कुछ। 

Heavy Rainfall | floods 

  • Sep 03, 2025 18:01 IST

    Himachal Landslide: रामपुर में बस पर गिरी चट्टानें, दो की मौत व 15 यात्री घायल

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। जिले के रामपुर में एक निजी बस पर भारी बारिश के कारण बिथल कालीमिट्टी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें गिरीं। हादसे में बस की छत टूट गई और सवारियों को चोटें आईं। हादसे में दाे लोगों की मौत होने की सूचना है।



  • Sep 03, 2025 17:11 IST

    हिमाचल आपदाः अब तक 341 जानें गई, 338 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

    स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक मॉनसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा जून से सितंबर तक का है। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अथॉरिटी के प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से 182 मौते बारिश से हुई दुर्घटनाओं और 159 बारिश के चलते हुई सड़क दुर्घटनाओं में हुई हैं। 23 लोगों की जान भूस्खलन ओर नौ लोगों की जान बाढ़ की चपेट में आने से गई। बादल फटने से 17, डूबने से 33, बिजली गिरने से 14 लोगों की जान गई। इसके साथ ही 54 लोगों की मौत मौसम जनित परिस्थितियों से हुए अन्य हादसों में चली गई। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को 2,09,348 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 1,14,743 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान जलशक्ति विभाग और 13, 946 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान ऊर्जा विभाग को हुआ है।



  • Sep 03, 2025 16:52 IST

    रेस्क्यू बोट क्लब के ईचार्ज- खतरा नहीं, दो-तीन घंटे में कम होगा जलस्तर

    रेस्क्यू बोट क्लब के ईचार्ज- खतरा नहीं, दो-तीन घंटे में कम होगा जलस्तर

    यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए पूरी दिल्ली में 25- 30 मोटर बोट तैनात की गई हैं। एएनआई के मुताबिक रेस्क्यू बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया- हम पिछले तीन दिनों से यमुना के पास वाले निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए अलर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बेशक यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है लेकिन खतरे वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा- अगले दो से तीन घंटों में पानी का स्तर कम होना शुरू हो जाएगा।



  • Sep 03, 2025 16:38 IST

    आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, दिल्ली- एनसीआर के ल‌िए अगले 24 घंटे मुश्किल

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली- एनसीआर के भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली- एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। यमुना के आसपास संवेदनशील (निचले) क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। गाजियाबाद और नोएडा के जिलाधिकारियों ने भी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए एडवाइजरी जारी की है।



  • Sep 03, 2025 16:21 IST

    यमुना उफनाई, कालिंदी कुंज और विश्वकर्मा कालोनी में आया तेज पानी

    Delhi: यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के तमाम इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यमुना के पास कालिंदी कुंज और विश्वकर्मा कालोनी में पानी आ गया है। अधिक मात्रा में पानी आने के कारण उसकी गति भी काफी तेज है। ऐसे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही यमुना से लगे नोएडा के भी कई सेक्टरों में पानी आने से स्थिति बदतर होने लगी है।



  • Sep 03, 2025 14:51 IST

    चंडीगढ़ में बारिश से बदतर हुए हालात, सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए

    चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। स्थिति यह हो गई है सुखना लेक में जलस्तर बढ़ जाने के चलते फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रास्तों पर भी जाम की स्थिति बनी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



  • Sep 03, 2025 13:56 IST

    आपदा के चलते कुल्लु में स्कूल- कॉलेज बंद, बिजली आपूर्ति बाधित

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू रीजन में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस. रविश ने एएनआई को बताया- अखाड़ा बाजार में हुए लैंडस्लाइड के दौरान एक घर के चार- पांच कमरे ढह गए, जिसमें दो लोग फंसे हैं। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि कुल्लू की 160 से अधिक सड़कें बंद हैं, बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। हालातों के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान बृहस्पतिवार तक बंद कराए गए हैं। आवश्यक सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और प्रशासन की हर गाइडलाइन का पालन करें।



  • Sep 03, 2025 12:44 IST

    बाढ़ के चलते पंजाब में स्कूल, कॉलेज- यूनिवर्सिटी बंद

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि पंजाब में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालातों को देखते स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी चार दिन तक बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि फिलहाल 7 सितंबर तक सभी निजी/ सरकारी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। हालातों की समीक्षा के बाद आगे के लिए बाद में निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने अपील की है कि स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।



  • Sep 03, 2025 12:36 IST

    आपदा के बीच मौसम विभाग से अच्छी खबर, पंजाब में अब शांत होगा मॉनसून

    पंजाब के 1200 गांवों में पानी घुसने से त्राहिमाम मचा हुआ है। सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है, हालांकि इस बीच मौसम विभाग से अच्छी खबर भी आ रही है। एएनआई के मुताबिक चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंदर पॉल ने कहा है- ताजा विष्लेषण यह संकेत दे रहे ह‌ैं कि अब पंजाब में मॉनसून शांति होगा, बारिश में कमी आएगी। संगरूर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश में कमी दर्ज भी की गई है। उन्होंने बताया- पिछले 24 घंटे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, करनाल और कैथल जिलों में भारी बारिश दर्ज हुई है। आज उत्तर और दक्षिण हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि कल से हरियाणा में भी बारिश कम होने की संभावना है।



  • Sep 03, 2025 12:12 IST

    RLD के सांसद- विधायक भी एक माह का वेतन देंगे, जयंत बोले- पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ

    आम आदमी पार्टी के बाद राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के सांसद- विधायक भी अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में दान करेंगे। आरएलडी अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है। बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पार्टी के सांसद- विधायकों द्वारा एक माह का वेतन बाढ़ राहत के लिए देने की बात कही थी।



  • Sep 03, 2025 12:00 IST

    यमुना डूब क्षेत्र में NDRF तैनात, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया जा रहा शिफ्ट

    दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं, हालांकि प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है। एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनडीआरएफ कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे सभी इलाकों में मंगलवार रात से एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। इसके साथ से 14 से 18 टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, अलर्ट रहें, सुरक्षित रहें। प्रशासन और एनडीआरएफ टीमों की गाइडलाइन का अनुसरण करें।



  • Sep 03, 2025 11:50 IST

    यमुना बाजार और उस्मानपुर में घुसा पानी, राहत शिविर में पहुंचे लोग

    दिल्लीः यमुना का जल स्तर बढ़ने से पुराना उस्मानपुर और पुराना गढ़ी मेंडू गांव में लोगों को घर खाली करने पड़ रहे हैं। गांव में पानी घुस आने से मवेशी भी प्रभावित हुए हैं। एएनआई के मुताबिक उस्मानपुर गांव के एक निवासी ने बताया कि पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने दो दिन पहले घर खाली करने का आदेश जारी किया था। गांव में करीब 2500 लोगों की आबादी है। प्रशासन ने ग्रामीणों के ल‌िए राहत शिविर लगाए हैं।

    यमुना बाजार क्षेत्र में घर डूबने लगे हैं और लोगों ‌को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यही हाल निगम वोध घाट का भी हो गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से निगम बोध घाट जलमग्न हो गया है।



  • Sep 03, 2025 10:55 IST

    हिमाचल में लैंडस्लाइडः 15 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते लगातार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो रहे हैं। मंडी से 80 किमी दूर जोगिंद्रनगर की नेर घरवारसड़ा पंचायत में भूस्खलन के चलते 15 घर खाली कराए गए हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 



  • Sep 03, 2025 10:16 IST

    जम्मू- कश्मीर के अखनूर में भारी बारिश, जिया पोता घाट जलमग्न

    जम्मू और कश्मीर के अखनूर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है, जिससे जिया पोता घाट जलमग्न हो गया है और वहां स्थित मंदिर आंशिक रूप से डूब गए हैं। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि खराब मौसम के कारण लेह जाने वाली फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं।



  • Sep 03, 2025 09:33 IST

    आईटीओ बैराज पर यमुना का जायजा लेने पहुंचे परवेश वर्मा

    दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना का जायजा लेने आईटीओ बैराज पहुंचे हैं। बता दें कि भारी हरियाणा के हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। बुधवार सुबह सात बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंच तक पहुंच गया। इससे यमुना उफन रही है और बाढ़ का पानी निचले इलाकों में पहुंच कर नुकसान पहुंचा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।



floods Heavy Rainfall
Advertisment
Advertisment