Advertisment

Rain Flood Weather LIVE: Delhi Flood: दिल्ली- एनसीआर में अगले चार दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून

देश भर में मानसून जोरों पर है, जगह - जगह बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने जन जीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। ताजा अपडेट के लिए rain, flood, weather news live update देखें।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
New Update
Mausam Bhawan

मानसून, बारिश, बाढ़ और ऐसे ही ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको जलभराव के चलते दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले जाम का फटाफट अपडेट। पहाड़ों पर आ रही आपदा, चेतावनी और प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन, सलाह और बहुत कुछ। दिल्ली में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए यंग भारत भी आपसे अपील करता है कि प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें और बाढ़ से संबंधित खबरों से खुद को अपडेट रखें।

राहत शिविरों में रह रहे लोग

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खबरे के निशान के ऊपर चले जाने के बाद निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना पर बना पुराना लोहा पुल बंद करने के बाद गुरुवार को वजीराबाद पुल भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि यमुना से लगे यमुना बाजार, कश्मीर गेट, दिल्ली सचिवालय जैसे क्षेत्रों में भी भारी जलभराव हो गया। परिस्थिति को देखते हुए 2 सितंबर को ही यमुना से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई थीं, जो निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह कर रहे हैं। ऐसे लोगों को दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित किए गए राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है।

rain | floods

  • Sep 04, 2025 18:17 IST

    दिल्ली- एनसीआर में अगले चार दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून

    भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। वहीं बृह‌स्पतिवार को हथनी कुंड बैराज से एक बार फिर 1,34, 563 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जहां दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं वहीं  वजीराबाद और ओखला बैराज से भी क्रमशः 1,93,090 और 2,44, 478 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली को राहत मिलेगी।



  • Sep 04, 2025 17:34 IST

    हथनी कुंड से फिर छोड़ा पानी, दिल्ली में बढ़ सकता बाढ़ का खतरा

    बृह‌स्पतिवार को हथनी कुंड बैराज से एक बार फिर 1,34, 563 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही वजीराबाद और ओखला बैराज से भी क्रमशः 1,93,090 और 2,44, 478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।



  • Sep 04, 2025 16:58 IST

    दिल्ली सचिवालय में भी जलभराव, पानी निकालने को लगाए पंप

    यमुना का जलस्तर बढ़ने दिल्ली के निचले इलाकों में पानी के साथ ही दिल्ली सचिवालय भी जलमग्न हो गया। दिल्ली नगर निगम पंप लगाकर सचिवालय परिसर और उसके आसपास जमा हुए पानी को निकालने का प्रयास कर रहा है।



  • Sep 04, 2025 15:53 IST

    दिल्ली बाढ़ः बढ़ते जलस्तर के चलते बंद किया गया वजीराबाद पुल

    Delhi: यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यमुना का जलस्तर 207.39 मीटर पहुंचने के बाद बुधवार को वजीराबाद पुल भी बंद कर दिया गया है। लोहा पुल को पहले ही बंद किया जा चुका है। आईटीओ पुल के पास ली गई तस्वीर में भी यमुना का भयानक रूप नजर आ रहा है।  बाढ़ अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, जल स्तर के और बढ़ने की आशंका है। राजस्व विभाग के मुताबिक, अब तक 8,018 लोगों को टेंटों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 2,030 लोगों को 13 स्थायी आश्रयों में शिफ्ट किया गया है।



  • Sep 04, 2025 14:56 IST

    रेस्क्यू में लगी एनडीआरएफ, यमुना का जलस्तर कम होने से मिलेगी राहत

    दक्षिण दिल्लीः यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से मदनपुर खादर और विश्वकर्मा कालोनी में पानी भर गया है। एनडीआरएफ की टीमें यहां लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं। एएनआई से बात करते हुए एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर मन प्यारे ने बताया कि हमारी टीमें 2 सितंबर से इलाके में तैनात हैं और अब तक 171 लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुकी हैं। उन्होंने कहा हम पूरी तत्परता से लोगों को रेस्क्यू करने में लगे हैं हालांकि अब यमुना का जलस्तर कम होने से राहत की उम्मीद है। 



  • Sep 04, 2025 14:34 IST

    जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग में बाढ़ जैसे हालात

    जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव और बाढ़ जैसे हालातों ने जन जीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। जम्मू- कश्मीर पुलिस पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। इसके लिए पुलिस ट्रैक्टरों का प्रयोग कर रही है।



  • Sep 04, 2025 12:05 IST

    दिल्ली के सिविल लाइंस एरिया में भारी जलभराव

    बेशक आज सुबह यमुना का जलस्तर थोड़ा कम हुआ लेकिन अभी भी यमुना से लगे निचले इलाकों में जलभराव से काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में हुए भारी जलभराव से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है तो बेजुबान भी खुद को कैद महसूस कर रहे हैं।



  • Sep 04, 2025 11:05 IST

    DMRC ने बताया- यमुना बैंक स्टेशन की एप्रोच रोड बाधित, मेट्रो ऑपरेशन जारी

    दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने अधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के ल‌िए एप्रोच रोड जलभराव के कारण बाधित हुई है लेकिन मेट्रो का संचालन जारी है। इस स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है।



  • Sep 04, 2025 10:03 IST

    दिल्ली के कश्मीरीगेट इलाके में भारी जलभराव

    भारी बारिश और हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद उफनाई यमुना का जलस्तर अभी भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। यमुना से सटे इलाकों में जलभराव से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में जलभराव से यातायात प्रभावित हो रहा है।



  • Sep 04, 2025 09:16 IST

    दिल्ली- NCR: गाजियाबाद- नोएडा में यलो, गुरूग्राम में ऑरेंज अलर्ट

    दिल्ली- एनसीआर में आज भी बारिश होगी। आईएमडी ने नोएडा और गजियाबाद के लिए यलो और गुरूग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एएनआई के मुताबिक जम्मू- कश्मीर के राजोरी जिले में लगातार बारिश के बाद जम्मू- राजौरी नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। रियासी जिले में भारी बारिश के चलते चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। हिमाचल में कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से घर ढह जाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



rain floods
Advertisment
Advertisment