Advertisment

क्या संजय कपूर को अपनी मौत का आभास था? तीन दिन पहले एक्स पर लिखा था, 'दुनिया में आपका समय सीमित है'

बिजनेसमैन संजय कपूर का मौत से तीन दिन पहले का पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक्स पर लिखे उनके इस पोस्ट को पढ़कर यूजर कह रहे हैं कि क्या उन्हें को अपनी मौत का आभास हो गया था। उन्होंने लिखा था-'दुनिया में आपका समय सीमित है'।

author-image
Mukesh Pandit
SANJAY KAPUR
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। एक्ट्रेट करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के मौत से तीन दिन पहले को पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक्स पर लिखे उनके इस पोस्ट को पढ़कर यूजर कह रहे हैं कि क्या उन्हें(संजय कपूर) को अपनी मौत का आभास हो गया था। उन्होंने लिखा था-'दुनिया में आपका समय सीमित है'। मनोविश्लेषकों और मनोचिकित्सकों के अध्ययनों के अनुसार, कुछ लोग मृत्यु से पहले असामान्य संकेतों या अंतर्ज्ञान का अनुभव करते हैं। उन्हें ऐसे संकेत मिल जाते हैं। हालांकि वैज्ञानिक कसौटी पर इसे पूरी तरह से पुष्ट नहीं किया जा सका है।

सोना कॉमस्टार कंपनी ने की थी निधन की पुष्टि

बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान में  संजय कपूर की हार्ट अटैक आने से निधन की पुष्टि की थी। सोना कॉमस्टार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि संजय जे. कपूर, जो सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे, का 12 जून 2025 को इंग्लैंड, यूके में अचानक हार्ट अटैक से 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।"

मौत से तीन दिन पहले की थी पोस्ट

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- दुनिया में आपका समय सीमित है...इस पोस्ट में उन्होंने जिंदगी और मौत को लेकर एक बड़ी बात लिखी थी। संजय ने लिखा, धरती पर आपका समय सीमित है। इसलिए 'क्या हो अगर...' को फिलॉसिफर्स के लिए छोड़ दें और 'क्यों नहीं' कहकर आगे बढ़ें। संजय ने ये पोस्ट 9 जून को किया था। 

Advertisment

पोलो ग्राउंड में आया था हार्ट अटैक

यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हुई, जहां संजय पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। संजय कपूर एक जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट थे और उन्हें पोलो खेल का बहुत शौक था।

करिश्मा कपूर के साथ 13 साल चला रिश्ता 

संजय कपूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी। यह मामला काफी समय तक मीडिया में छाया रहा था।

क्या संजय को मौत का आभास हो गया था

मौत से तीन दिन पहले जिस तरह संजय ने पोस्ट लिखी, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंसान को मृत्यु का आभास हो जाता है? यह प्रश्न मानव मन की जटिलता और मृत्यु के प्रति उसकी संवेदनशीलता को व्यक्त करता है। मनोविश्लेषक कार्ल गुस्ताव जंग का मानना था कि मानव अवचेतन में गहरे स्तर पर जीवन और मृत्यु के प्रति एक सहज ज्ञान होता है। जंग के अनुसार, सपने, प्रतीक या अस्पष्ट भावनाएं मृत्यु के निकट होने का संकेत दे सकती हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लोग मृत्यु से पहले अपने सपनों में प्रियजनों को देखते हैं या शांति की अनुभूति करते हैं। विश्व प्रसिद्ध मनोविश्लेषक सिगमंड फ्रायड ने मृत्यु को अवचेतन में एक स्वाभाविक प्रक्रिया माना, जो मन को तैयार करने के लिए संकेत दे सकती है।

Advertisment

कुछ लोग कहते हैं मेरा समय नजदीक गया है

कई अध्ययनों में यह पाया गया कि गंभीर रूप से बीमार लोग या बुजुर्ग अक्सर मृत्यु से पहले अपनी बातों में इसका जिक्र करते हैं, जैसे "मेरा समय नजदीक है"। यह उनकी शारीरिक स्थिति, मानसिक थकान या अंतर्ज्ञान का परिणाम हो सकता है। कुछ संस्कृतियों में इसे आत्मिक जागरूकता माना जाता है, जहाँ व्यक्ति जीवन के अंत को स्वीकार कर लेता है। हालांकि, मनोवैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि मृत्यु का आभास चिंता, अवसाद या शारीरिक कमजोरी से उत्पन्न भ्रम भी हो सकता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी या न्यूरोकेमिकल परिवर्तन ऐसे अनुभवों को जन्म दे सकते हैं। फिर भी, यह एक रहस्यमय क्षेत्र है, जहाँ मनोविज्ञान और अध्यात्म का मेल होता है। अंततः, मृत्यु का आभास व्यक्तिगत विश्वास, मानसिक स्थिति और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर निर्भर करता है। बिजनेसमैन संजय कपूर

बिजनेसमैन संजय कपूर
Advertisment
Advertisment