/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/12/spicejat-accident-2025-09-12-18-02-49.jpg)
मुंबई, वाईबीन डेस्क। विमानों में खराबी की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे विमान यात्राएं काफी असुरक्षित हो रही हैं। शुक्रवार को स्पाइसजेट बॉम्बार्डियर Q400 विमान में उस समय खराबी आ गई जब गुजरात के कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय उसका एक पहिया टूट कर गिर गया। घटना उस समय हुई, जब 75 यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना होने वाला था। गनीमत रही है कि कोई हादसा नहीं हुआ और विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।
SpiceJet's Q400 plane's wheel falls off after take-off from Kandla airport; aircraft makes emergency landing at Mumbai airport: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) September 12, 2025
पहिया निकलने के बावजूद पायलट ने उड़ान जारी रखी
बताया जा रहा है कि पायलट ने फ्लाइट के शुरुआती समय में हुई इस घटना के बावजूद विमान को उड़ाना जारी रखा, और सुरक्षित रूप से लैंडिंग करा दी गई। बता दें कि कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का पहिया बाद में रनवे पर ही मिल गया। हालांकि इस विमान में य़ात्रियों को तब तक हादसा का पता नहीं चल पाया, जब तक कि विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो गई।
मुंबई हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी
जानकारी के मुताबिक सुचारू लैंडिंग के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए। इस समस्या की सूचना मिलने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। विमान में इस तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार बढ़ रही है, जिससे यात्रियों की जान हमेशा सांसत में ही अटकी रहती है। airplane | air india plane prash | Plane Crash | SpiceJet Emergency Landing | Mumbai Airport News