Advertisment

एसआरएस रिपोर्ट: सबसे युवा देश धीरे-धीरे हो रहा है बूढ़ा, कम हो रही प्रजनन दर, घट रहा 0-14 आयु वर्ग

विश्व  का सबसे बड़े लोकतंत्र भारत  इस समय सबसे युवा देश है। करीब 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। लेकिन नमूना पंजीकरण प्रणाली की रिपोर्ट कुछ और कहती है। इस रिपोर्ट के अनुसार,  भारत धीरे-धीरे वृद्धावस्था की ओर बढ़ रहा है। 

author-image
Mukesh Pandit
Older popullation in india
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

विश्व  का सबसे बड़े लोकतंत्रभारत  इस समय सबसे युवा देश है। 50% से अधिक जनसंख्या 25 वर्ष से कम आयु की है, जबकि करीब 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। लेकिन नमूना पंजीकरण प्रणाली की रिपोर्ट कुछ और कहती है। इस रिपोर्ट के अनुसार,  भारत धीरे-धीरे वृद्धावस्था की ओर बढ़ रहा है।

 घटती प्रजनन दर, बढ़ती जीवन प्रत्याशा और जनसंख्या के कार्यबल में वृद्ध लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी इसके मुख्य कारण हैं। सरकारी रिपोर्टों और आंकड़ों से पता चलता है कि 2036 तक युवाओं की हिस्सेदारी कम हो जाएगी और बुजुर्गों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कामकाजी आयु वर्ग (15-59 वर्ष) की जनसंख्या का अनुपात बढ़ रहा है, जबकि 0-14 आयु वर्ग की आबादी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इतना ही नहीं, प्रजनन दर में भी कमी दर्ज की गई है। 

देश की कुल प्रजनन दर वर्ष 2023 में 1.9 रह गई 

नमूना पंजीकरण प्रणाली की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1971 से 1981 के बीच 0-14 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 41.2 प्रतिशत से घटकर 38.1 प्रतिशत रह गई थी, जबकि 1991 से 2023 के बीच यह आंकड़ा 36.3 प्रतिशत से गिरकर 24.2 प्रतिशत हो गया। भारत के महापंजीयक की ओर से जारी एसआरएस आंकड़ों से पता चलता है कि इसी अवधि में देश की कुल प्रजनन दर 1971 के 5.2 से घटकर 2023 में 1.9 रह गई है। 

0-14 आयु वर्ग में लड़कों की संख्या लड़कियों से अधिक 

एसआरएस में लगभग 88 लाख की नमूना जनसंख्या को शामिल किया गया है और यह विश्व के सबसे बड़े जनसांख्यिकीय सर्वेक्षणों में से एक है। रिपोर्ट बताती है कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 0-14 आयु वर्ग में लड़कों की संख्या लड़कियों से अधिक है, सिवाय दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के, जहां लड़कियों का अनुपात अधिक है। 

वृद्धों की आबादी में भी वृद्धि दर्ज 

वृद्धों की आबादी में भी वृद्धि दर्ज की गई है तथा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोग 2023 में 9.7 प्रतिशत हो गए हैं। केरल (15.1 फीसदी), तमिलनाडु (14 प्रतिशत) और हिमाचल प्रदेश (13.2 प्रतिशत) इस वर्ग में सबसे आगे हैं। 

Advertisment

कामकाजी आयु वर्ग का अनुपात 1971 में 53.4 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 66.1 प्रतिशत हो गया है। सबसे अधिक प्रतिशत दिल्ली (70.8 प्रतिशत) में और उसके बाद तेलंगाना (70.2 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (70.1 प्रतिशत) में है, जबकि सबसे कम बिहार (60.1 प्रतिशत) में दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्रों में यह वर्ग 68.8 प्रतिशत है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 64.6 प्रतिशत है। जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण महिलाओं, और असम में शहरी पुरुषों की कामकाजी आयु वर्ग में सबसे अधिक हिस्सेदारी है।  : SRS Report India 2023 | Indian Youth Power | Indian youth voic Indian youth voice

Indian youth voice Indian Youth Power SRS Report India 2023,
Advertisment
Advertisment