Advertisment

Top Headlines LIVE: तेज प्रताप यादव को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, रवि किशन के समर्थन के बाद सियासी हलचल तेज

दिनभर की प्रमुख खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
New Update
tej pratap

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में चुनावी माहौल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब वे सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। गृह मंत्रालय का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि तेज प्रताप यादव ने हाल ही में भाजपा सांसद रवि किशन का खुलकर समर्थन किया था। पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई थी। 

रविकिशन ने कहा था- ये दिल वाले इंसान हैं...
रवि किशन ने तेज प्रताप की तारीफ करते हुए कहा था, “ये दिल वाले इंसान हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं और सेवा भाव से जुड़े हैं।” वहीं तेज प्रताप ने भी कहा था, “जो बेरोजगारी मिटाएगा, मैं उसी के साथ हूं।” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। कई लोग इसे राजद से नाराज तेज प्रताप के NDA के करीब आने का संकेत मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप को यह सुरक्षा प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है। हालांकि गृह मंत्रालय ने केवल सुरक्षा की पुष्टि की है, लेकिन राजनीतिक अटकलों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ताजा खबरों के लिए यंग भारत न्यूज के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें

 top headline | top headlines | Hindi news today Top headlines today | top headlines today | breaking | breaking news

  • Nov 08, 2025 23:01 IST

    दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर में तकनीकी खराबी, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने लिया हालात का जायजा

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर में शनिवार को आई तकनीकी खराबी के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और विमान संचालन में किसी भी तरह की बाधा को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि “केंद्रीय मंत्री श्री राममोहन नायडू ने दिल्ली एटीसी टावर में तकनीकी गड़बड़ी के समाधान के लिए मौके पर जाकर जमीनी स्थिति की समीक्षा की है।” सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ समय के लिए उड़ानों की निगरानी और क्लियरेंस में देरी हुई थी। हालांकि, स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया और उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया। मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और तकनीकी टीम को भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।



  • Nov 08, 2025 22:22 IST

    रूस जल्द कर सकता है परमाणु परीक्षण, पुतिन के आदेश पर तैयारी तेज

    मॉस्को, वाईबीएन न्यूज। रूस एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ाने वाला कदम उठाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूस जल्द ही नया न्यूक्लियर (परमाणु) परीक्षण कर सकता है। इस संभावित कदम को लेकर पश्चिमी देशों और नाटो में खलबली मच गई है। इस बीच अमेरिका के द्वारा परमाणु परीक्षण की खबरें आ रही हैं।
    सूत्रों का कहना है कि रूस के रक्षा मंत्रालय और परमाणु एजेंसियों ने परीक्षण स्थल पर तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह परीक्षण रूस की सैन्य क्षमता और रणनीतिक बढ़त को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा सकता है। इससे पहले पुतिन ने अक्टूबर में कहा था कि अगर पश्चिम ने रूस की सुरक्षा को चुनौती दी, तो मॉस्को “कड़े कदम” उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
    विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इस पर चिंता जताई है और संयम बरतने की अपील की है। यदि रूस परमाणु परीक्षण करता है, तो यह 1990 के दशक के बाद उसका पहला आधिकारिक परीक्षण होगा, जो वैश्विक सुरक्षा संतुलन पर गहरा असर डाल सकता है। 



  • Nov 08, 2025 21:24 IST

    बिहार चुनाव 2025: केशव प्रसाद मौर्य बोले- NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में मतदान पूरी तरह से एनडीए (NDA) के पक्ष में हुआ है। मौर्य ने कहा, “हमारे अनुमान के अनुसार यह चुनाव 85% बनाम 15% का है। 85% वोट एनडीए को मिलेंगे, और अगर महागठबंधन को 15% भी मिलते हैं तो वह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। हमें पूरा विश्वास है कि 2025 में हम 2010 जैसा परिणाम दोहराएंगे।”

    इसके साथ ही मौर्य ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी सत्ता से बाहर होकर मानसिक रूप से असंतुलित हो चुके हैं। हरियाणा का चुनाव एक साल पहले हुआ था, लेकिन अब जाकर उस पर बयान देना कोई मायने नहीं रखता। बिहार के मतदाताओं ने भी इसे कोई मुद्दा नहीं माना।” मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को आगे रखकर जो अभियान चलाया, उसने महागठबंधन की नाव डुबो दी।

     



  • Nov 08, 2025 20:55 IST

    लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने आडवाणी के लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की।

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मैं श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्र के प्रति उनका योगदान अतुलनीय है और हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का राजनीतिक और वैचारिक जीवन राष्ट्रभक्ति, सिद्धांतों और समर्पण का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। पार्टी मुख्यालय और देशभर के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उनके योगदान को याद किया।

     



  • Nov 08, 2025 20:15 IST

    पीएम मोदी ने दादरा-नगर हवेली, दमन और दीव में बीजेपी की जीत पर जनता का जताया आभार

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में हुए सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिले व्यापक जनसमर्थन के लिए जनता का आभार जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के मेरे भाइयों और बहनों का आभार, जिन्होंने बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। यह परिणाम दर्शाता है कि केंद्रशासित प्रदेश के लोग हमारी पार्टी के विकास एजेंडे से गहराई से जुड़े हैं।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की विकास नीतियों और जनता के भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि “मैं अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने जमीनी स्तर पर मेहनत कर लोगों का विश्वास जीता है।” पीएम मोदी के इस संदेश को लेकर स्थानीय बीजेपी नेताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने कहा है कि यह जीत केंद्रशासित प्रदेश में विकास और सुशासन की नीति पर जनता की मुहर है।

     



  • Nov 08, 2025 19:44 IST

    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले– संघ किसी प्रतिक्रिया से नहीं, समाज की आवश्यकता से जन्मा संगठन है

    बेंगलुरु, वाईबीएन डेस्क। कर्नाटक में आयोजित ‘100 इयर्स ऑफ संघ जर्नी’ कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन की विचारधारा और उद्देश्य पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि “संघ के बारे में सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह किसी परिस्थिति की प्रतिक्रिया के रूप में नहीं बना है। कई शुभचिंतक भी संघ को किसी स्थिति की प्रतिक्रिया मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। संघ का जन्म किसी विरोध या प्रतिरोध से नहीं, बल्कि समाज की अनिवार्य आवश्यकता को पूरा करने के लिए हुआ है।”

    मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और आत्मबल को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पिछले सौ वर्षों में संघ ने राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाई है और आज भी देश की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में सक्रिय है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान भागवत ने आने वाले वर्षों में संगठन के सामाजिक दायित्वों और नई पीढ़ी की भूमिका पर भी जोर दिया।

     



  • Nov 08, 2025 19:07 IST

    20वें नेशनल कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी- कानून की भाषा जनता की समझ में आने वाली होनी चाहिए

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में आयोजित 20वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “कानून की भाषा ऐसी होनी चाहिए जो न्याय की तलाश करने वाले आम लोगों को समझ में आए। साथ ही यह भी आवश्यक है कि न्यायालयों के फैसले और कानूनी दस्तावेज स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएं।”

    पीएम मोदी ने तकनीक की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “तकनीक एक बड़ा परिवर्तनकारी साधन है। लेकिन जब इसमें जनहित की भावना जुड़ती है, तो यही तकनीक लोकतंत्र की ताकत बन जाती है। हमने देखा है कि कैसे छोटे-छोटे व्यापारी भी यूपीआई (UPI) के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं। आज तकनीक समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था में तकनीकी नवाचारों से पारदर्शिता और गति आई है। उन्होंने न्यायपालिका और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आम नागरिकों को न्याय सुलभ और सरल तरीके से मिल सके।



  • Nov 08, 2025 18:42 IST

    मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को बयान दर्ज करने के लिए किया तलब

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल और पांच अन्य सहयोगियों को बयान दर्ज करने के लिए आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में हाज़िर होने का नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, जरांगे पाटिल और अन्य को 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।



  • Nov 08, 2025 18:02 IST

    मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को बयान दर्ज करने के लिए किया तलब

    मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल और पांच अन्य सहयोगियों को बयान दर्ज करने के लिए आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में हाज़िर होने का नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, जरांगे पाटिल और अन्य को 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।



  • Nov 08, 2025 18:02 IST

    'भाजपा वाले लैपटॉप चलाना भी नहीं जानते...' बिहार में बोले अखिलेश यादव

    मधुबनी, बिहार में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...उत्तर प्रदेश में हमने युवाओं को रोज़गार, नौकरी और शिक्षा के लिए लैपटॉप दिए। हम तेजस्वी यादव जी से कहेंगे कि बेटियां साइकिल चलाएं, उनकी पढ़ाई में मदद करें और जब वे अच्छे अंक लाएं, तो युवाओं, हमारे भाई-बहनों को लैपटॉप देने का काम करें। ये भाजपा वाले लैपटॉप चलाना भी नहीं जानते... इस बार भाजपा का पलायन होगा। जब तेजस्वी यादव नए मुख्यमंत्री बनेंगे, तो वे नई सोच, सकारात्मक सोच के साथ और बिहार के विकास के साथ और हम सब मिलकर अपने अनुभव से उनका साथ देंगे ताकि हम नए तरीके से काम करके बिहार को एक नया बिहार बनाएं, जहां रोज़गार हो, नौकरियां हों, हमारे पिछड़े दलित समाज का सम्मान हो और किसान समृद्ध हों और याद रखिए, बिहार के बाद यूपी में भी चुनाव हैं। तो जब दोनों तरफ युवा मुख्यमंत्री होंगे, तो ज़्यादा काम होगा या नहीं? और हम मदद भी करेंगे। बिहार से हमारा बहुत गहरा रिश्ता है..."।



  • Nov 08, 2025 17:29 IST

    'पुणे भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा, CM को जिम्मेदारी लेनी चाहिए' महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ का बड़ा बयान

    महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि पुणे भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने लैंड डील पर कहा है कि यह सब संगठित अपराध का एक रूप है। सरकार ने जांच के लिए एक फर्जी मामला बनाया है। यह सरकार बेशर्म है और दलालों के लिए काम कर रही है। यह सरकार दलालों के लिए काम कर रही है। पुणे जैसे शहर में यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है। उसकी जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री को ले लेनी चाहिए।



  • Nov 08, 2025 16:36 IST

    वोट चोरी पर बोले, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बोले— चुनाव आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं करते राहुल गांधी?

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि बिहार के लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं, तो वह चुनाव आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं करते? मैं उनसे यह भी पूछना चाहता हूं कि क्या सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती?



  • Nov 08, 2025 16:04 IST

    एक दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शीतकालीन सत्र की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।



  • Nov 08, 2025 15:11 IST

    "...ये RJD वाले बच्चों को क्या सिखा रहे हैं?" JDU नेता नीरज कुमार बोले

    JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "...समस्तीपुर में जिस तरह से बच्चे को तुकबंदी सिखाई गई, उसके माता-पिता को भी शर्म आ रही होगी कि ये(RJD) बच्चों को क्या सिखा रहे हैं, ये कट्टा सिखा रहे हैं?... वे बच्चों की मानसिक स्थिति खराब कर रहे हैं। अगर वे बंदूक का राज स्थापित करने की बात नहीं कर रहे हैं, तो और क्या कर रहे हैं? क्या वे शिक्षा का राज, कानून का राज स्थापित करने की बात कर रहे हैं?"



  • Nov 08, 2025 13:32 IST

    'बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, डॉक्टर बनना चाहिए' सीतामढ़ी में बोले पीएम मोदी

    बिहार के सीतामढ़ी से पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार नहीं डॉक्टर बनना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी बिहार के युवाओं को कट्टा देना चाहती है। ये जंगलराज वाले मासूम बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।



  • Nov 08, 2025 12:45 IST

    CIK कर रहा है कश्मीर के जेलों में तलाशी

    जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) कश्मीर की विभिन्न जेलों में तलाशी ले रहा है। विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। कुछ विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, औचक तलाशी ली जा रही है। 



  • Nov 08, 2025 11:45 IST

    'बिहार में वोट चोरी का मुद्दा न कभी था, न है' सुपौल में बोले प्रशांत किशोर

    बिहार के सुपौल जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "बिहार में वोट चोरी का मुद्दा न कभी था, न है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा से लड़ रहे हैं... बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। बिहार की जनता जानना चाहती है कि उन्हें बेहतर शिक्षा और रोज़गार कब मिलेगा और राज्य की दुर्दशा कब सुधरेगी। इसका वोट चोरी से क्या लेना-देना?... अगर दिल्ली में वोट चोरी का मुद्दा है, तो चुनाव आयोग को घेरिए, सुप्रीम कोर्ट जाइए। इसके लिए बिहार चुनाव को क्यों हाईजैक कर रहे हैं?"



  • Nov 08, 2025 10:49 IST

    जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो आतंकी ढेर

    जम्मू कश्मीर के ओपी पिंपल, केरन, कुपवाड़ा में चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों की इलाके में तलाशी जारी है।



  • Nov 08, 2025 09:59 IST

    दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी दूर, AMSS सिस्टम सामान्य, उड़ान सेवाएं फिर पटरी पर

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में आई तकनीकी खराबी को पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि AMSS सिस्टम अब पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहा है और सभी फ्लाइट ऑपरेशंस बहाल हो चुके हैं। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक सिस्टम में आई इस तकनीकी खराबी के चलते 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई थीं। कई फ्लाइट्स को रीशेड्यूल किया गया, जबकि कुछ को देरी से उड़ान भरनी पड़ी। यात्रियों को लंबे इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा।
    ‘आज तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, ECL की विशेषज्ञ टीम और AAI के तकनीकी कर्मचारियों ने कई घंटे तक मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद सिस्टम को स्थिर कर ऑटोमेटेड फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिए गए। अधिकारियों के मुताबिक अब दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य समय पर संचालित हो रही हैं।
    दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं। तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एयरपोर्ट पर संचालन सुचारू रूप से जारी है।



  • Nov 08, 2025 09:11 IST

    प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से चलाईं 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, कई राज्यों की दूरी होगी कम

    वाराणसी, वाईबीएन डेस्क। रेलवे सेक्टर को बड़ा बूस्ट देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें देश के प्रमुख हिस्सों को जोड़ेंगी और यात्रा को पहले से कहीं तेज और आरामदायक बनाएंगी।
    नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें वाराणसी-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा, बल्कि क्षेत्रीय गतिशीलता, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी और वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को सीधे जोड़ेगी।
    लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को जोड़ते हुए हरिद्वार तक बेहतर कनेक्टिविटी देगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में सफर पूरा करेगी, जिससे पंजाब-दिल्ली व्यापार और पर्यटन को मजबूती मिलेगी। वहीं एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत दक्षिण भारत में आईटी, औद्योगिक और शैक्षणिक हब को जोड़ेगी और यात्रा समय को 2 घंटे से अधिक कम करेगी।



  • Nov 08, 2025 09:03 IST

    कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, केरन सेक्टर में दो आतंकी ढेर

    कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर), वाईबीएन न्यूज। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह अभियान अभी भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
    भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने जानकारी दी कि ऑपरेशन ‘ऑप पिंपल (Op Pimple)’ के तहत आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। खुफिया एजेंसियों से घुसपैठ की कोशिश की सूचना मिलने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी। इस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जबकि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।
    सेना ने कहा है कि यह कार्रवाई घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम करने में मददगार साबित हुई है। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे मुठभेड़ स्थल से दूर रहें और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें।



  • Nov 08, 2025 08:42 IST

    कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने घेर लिया आतंकियों को

    कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर), वाईबीएन न्यूज। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने बताया कि यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया जा रहा है।
    खुफिया एजेंसियों से मिली विशेष जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने केरन सेक्टर में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सेना के जवानों ने जब आतंकियों को चेतावनी दी, तो उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी।
    भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि आतंकियों को इलाके में घेर लिया गया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। किसी भी घुसपैठ की संभावना को देखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मुठभेड़ स्थल के पास न जाएं और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें। फिलहाल किसी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



  • Nov 08, 2025 08:11 IST

    कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

    जम्मू-कश्मीर, वाईबीएन डेस्क। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने बताया कि यह कार्रवाई 07 नवंबर 2025 को खुफिया एजेंसियों से मिली पक्की सूचना के आधार पर की गई। जानकारी मिलते ही सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।
    ऑपरेशन के दौरान तैनात सतर्क सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत उन्हें चुनौती दी। जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को घेराबंदी में फंसा लिया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है। नियंत्रण रेखा के पास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी संभावित घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र में सतर्क रहने और सेना के अभियान में सहयोग करने की अपील की है।



  • Nov 08, 2025 07:41 IST

    डोनाल्ड ट्रंप को झटका, कोर्ट ने अमेरिकी शहरों में सेना भेजने के आदेश को बताया गैरकानूनी

    वॉशिंगटन, न्यूज। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी संघीय अदालत ने उनके उस फैसले को गैरकानूनी करार दिया है, जिसमें उन्होंने देश के कई शहरों में संघीय सेना तैनात करने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा कि यह कदम संविधान के प्रावधानों के खिलाफ था और इससे नागरिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ।
    दरअसल, ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर (Black Lives Matter) आंदोलन के समय हिंसा पर नियंत्रण के लिए संघीय सैनिकों को कई शहरों (जैसे पोर्टलैंड, सिएटल और वाशिंगटन डीसी) में भेजा था। इस फैसले की उस समय भी व्यापक आलोचना हुई थी।
    कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति के पास आंतरिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बिना संघीय बल तैनात करने का अधिकार नहीं है। अदालत ने ट्रंप प्रशासन के उस तर्क को भी खारिज कर दिया, जिसमें इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा” से जोड़कर उचित ठहराया गया था।
    कानूनी विशेषज्ञों ने इस फैसले को नागरिक स्वतंत्रता की जीत बताया है। वहीं, ट्रंप के समर्थक इसे “राजनीतिक फैसला” कह रहे हैं। इस फैसले से ट्रंप के 2024 चुनावी अभियान पर भी असर पड़ सकता है।



  • Nov 08, 2025 07:12 IST

    प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

    वाराणसी, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां वे चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। शुक्रवार देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
    नई बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों को जोड़ते हुए मध्य प्रदेश तक तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी। वहीं लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को समय की बचत के साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वंदे भारत ट्रेनों को देशभर में आधुनिक रेल यात्रा का प्रतीक माना जा रहा है और केंद्र सरकार इसके नेटवर्क को तेजी से विस्तार दे रही है।



  • Nov 08, 2025 06:41 IST

    दिल्ली के रिठाला में झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 29 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में शनिवार देर रात बंगाली बस्ती की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 29 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ऑफिसर एस.के. दूआ ने बताया कि आग रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। देर रात तक चलाए गए अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
    उन्होंने बताया कि हादसे में एक बच्चे के घायल होने की सूचना है, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल अन्य किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बस्ती में ठंडे पड़े मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है।



top headlines today breaking top headline top headlines breaking news
Advertisment
Advertisment