Advertisment

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शाही शादी, लाल लहंगे में चमकी दिल्ली की दुल्हन, जानें कौन हैं संभव जैन ?

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने अपने कॉलेज के प्यार संभव जैन से दिल्ली में शाही अंदाज में शादी की, जिसमें लाल लहंगे ने सबका ध्यान खींचा।

author-image
Ajit Kumar Pandey
KEJRIWAL
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।दिल्ली के दिल में, एक प्यारी सी प्रेम कहानी ने शादी के खूबसूरत रंग बिखेरे। पूर्व मुख्यमंत्री arvind kejriwal की लाडली बेटी हर्षिता केजरीवाल ने अपने कॉलेज के प्यार संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। दोनों की मुलाकात आईआईटी दिल्ली की राहों में हुई, जहां दोस्ती धीरे-धीरे दिल से दिल तक पहुंची। अब ये जोड़ा जिंदगी की नई शुरुआत कर चुका है, और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

लाल रंग का जादू फिर से ब्राइडल फैशन में छा गया है, और हर्षिता ने इसे बखूबी अपनाया। उनके लाल लहंगे और शाही गहनों ने हर किसी का दिल जीत लिया। साथ ही, केजरीवाल दंपति का देसी ठाठ भी देखने लायक था। चलिए, इस शादी की चमक-धमक को करीब से देखें! delhi |

कौन हैं केजरीवाल के दामाद संभव जैन ?

अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन ने यूट्यूब चैनल द इंटरप्राइज वर्ल्ड को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कंपनी का नाम Intract है, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया है।

.इसके अलावा, एक और इंटरव्यू में संभव जैन ने बताया था कि अपनी कंपनी शुरू करने से पहले उन्होंने ब्लैकस्टोन में काम किया था। मौजूदा समय में ब्लैकस्टोन की मार्केट कैपिटल 158.90 बिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 13.26 लाख करोड़ रुपये है।

Advertisment

ARVIND KEJRIWAL

मम्मी-पापा का देसी स्वैग

अरविंद केजरीवाल का स्टाइल हमेशा सादगी भरा रहा है। आमतौर पर कॉटन शर्ट-पैंट में दिखने वाले केजरीवाल अपनी बेटी की शादी में सफेद शेरवानी में जंचे। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता ने गुलाबी और गाजरी रंग की साड़ी में अपनी खूबसूरती बिखेरी। मगर सबकी निगाहें तो बस हर्षिता पर ही टिकी थीं, जो दुल्हन बनकर किसी रानी-सी सजी थीं।

दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी: लाल और सफेद का जादू

हर्षिता और संभव की शादी के रंग 17 अप्रैल से दिल्ली के शानदार शांगरी-ला होटल में शुरू हुए, और कपूरथला हाउस में इस शाही शादी का समापन हुआ। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में ये जोड़ा एक-दूसरे का हमसफर बना। हर्षिता ने पेस्टल ट्रेंड को छोड़कर लाल लहंगे को चुना, जिसमें वह किसी अप्सरा-सी लगीं। दूसरी ओर, संभव ने सफेद शेरवानी और पगड़ी में स्टाइल का तड़का लगाया। लाल और सफेद के इस कॉम्बिनेशन ने दोनों के लुक को एक-दूसरे का परफेक्ट साथी बनाया।

हर्षिता का लाल लहंगा: शाही और ट्रेंडी

Advertisment

हर्षिता का लाल लहंगा किसी शाही ख्वाब सा था। सुनहरी कढ़ाई से सजा ये जोड़ा उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। हाफ-स्लीव ब्लाउज के बॉर्डर पर मोतियों की लटकन और सुनहरी बूटियां थीं, जो इसे हैवी लुक दे रही थीं। लंबा ट्रेल वाला दुपट्टा, जिस पर भी गोल्डन कढ़ाई थी, ने उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दिया।

KEJRIWAL KI BETI

गहनों ने बिखेरी रॉयल चमक

हर्षिता ने अपने लुक को मोतियों वाले ट्रेडिशनल नेकपीस, माथा-पट्टी, बड़ी नथ और झुमकों से और निखारा। लाल चूड़ा, कलीरे, और पिया के नाम की मेहंदी ने उनकी मुस्कान को और प्यारा बना दिया। हर अदा में वह एक शाही दुल्हन लगीं, जिसने सबका दिल जीत लिया।

Advertisment

ये शादी न सिर्फ दो दिलों का मिलन थी, बल्कि प्यार, परंपरा और शाही अंदाज का एक खूबसूरत संगम भी थी। हर्षिता और संभव की जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं!

delhi arvind kejriwal
Advertisment
Advertisment