Advertisment

Weather Updates: अब कमजोर पड़ने लगा है मानसून, दिल्ली में हल्की-फुल्की बाऱिश के बीच उमस का अहसास

उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में आने वाले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आसमान में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा। दिल्ली में दिन के समय गर्मी और उमस का भी अहसास। पहाड़ी में बादल फटने की आशंका है।

author-image
Mukesh Pandit
weather forecast o1 august 2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में आने वाले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आसमान में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा। दिल्ली में दिन के समय गर्मी और उमस का भी अहसास। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD के अनुसार, उत्तर भारत के अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन अब इन क्षेत्रों में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ रहा है। हालांकि पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड एवं जम्मू-कश्मीर में बादल फटने एवं भूस्खलन की आशंका है।

मौसम में सुधार की भी संभावना

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की तीव्रता और आवृत्ति में कमी आएगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। धूप निकलने से उमस व गर्मी का अहसास बढ़ सकता है। 

एनसीआर में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे, और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। उमस का स्तर अधिक रहेगा, जिससे मौसम थोड़ा भारी और गर्म महसूस हो सकता है। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। 8 सितंबर को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना 

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों, जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  उधर यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू समेत देश के कई हिस्सों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आज भी इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पंजाब में बाढ़, बारिश से हालात बिगड़े

Advertisment

पंजाब में एक बार फिर से हुई भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति को और बदतर बना दिया है और राज्य 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और विभिन्न स्थानों से 3.50 लाख से अधिक लोग मदद की तलाश में हैं। भारी बारिश के बाद रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, जबकि सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक भागों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' है। वहीं अलवर, बारां, बूंदी व भरतपुर सहित लगभग एक दर्जन राज्यों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी सोमवार को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। Tags : weather | Delhi weather update | delhi weather today news live | delhi weather today | delhi weather news 

delhi weather news delhi weather today delhi weather today news live Delhi weather update weather
Advertisment
Advertisment