/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/16/fOiaHEe3ASm6dLVomKJr.jpg)
Photograph: (X)
पाकिस्तान से भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जमात-उद-दावा के एक बड़े नेता पर हमला हुआ है। इसमें दावा किया जा रहा है हमले में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है। यह हमला पंजाब प्रांत के झेलम में अज्ञात बंदूकधारियों ने किया है।
میری اطلاع کے مطابق حافظ سعید اپنے بھتیجے سمیت حملے میں جہاں بحق ہو چکے ہیں pic.twitter.com/rWwmPzJuaT
— Samad Yaqoob (@ASY53) March 15, 2025
अज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला
पाकिस्तान के एक सोशल मीडिय़ा प्लेटफॉर्म X पर पीटीआई से जुड़े शमद याकूब ने दावा किया है कि हमले में जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद और उसका भतीजा मारे गए हैं। हमला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ है। प्रारंभिक सूचना में बताया गया कि हमले में हाफिज सईद का भतीजा और उसका प्रमुख सहयोगी नदीम मारा गया है। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि हमले में हाफिज सईद भी घायल हुआ था और उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, अभी खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों कहना है कि झेलम में पुलिस सख्ती बढ़ा दी है और मुख्य अस्पताल की तरफ आने-जाने वालों को रोका जा रहा है।
भतीजे की मौत की भी सूचना
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमले में हाफिज सईद की मौत हो गई है। उसके भतीजे की भी मौत की खबर आ रही है। पाकिस्तान की पार्टी पीटीआई के एक नेता समद याकूब ने लिखा, हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के अनुसार, हाफिज सईद ठीक है लेकिन उसकी आवाज और उसके लहजे से ऐसा नहीं लगता है कि वह ठीक है। उन्होंने एक टिप्पणी में बताया कि हाफिज के भतीजे नदीम की मौत पक्के तौर पर हो गई है। हालांकि पक्के तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
भतीजा ही करता है आपरेट
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, जमात उद-दावा के वरिष्ठ नेता पर हमला शनिवार की रात में किया गय जब वह झेलम इलाके में अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहा था। हमले के बाद घटनास्थल से उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है। इससे अटकलें बढ़ने लगीं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बताते हैं कि मारा गया जमात-उद-दावा का नेता जफर इकबाल हो सकता है। अन्य रिपोर्टों में फैजल नदीम उर्फ अबू कातिल के मारे जाने की खबर है। उसे हाफिज सईद का भतीजा और करीबी सहयोगी बताया गया है।कहा जा रहा है कि फैजल नदीम ही हाफिज सईद की सभी गतिविधियों को आपरेट करता है।