Advertisment

UPSC Civil Services 2024 का फाइनल परिणाम घोषित, शक्ति दुबे ने हासिल की पहली रैंक, देखें टॉप 10 सूची

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित किए, जिसमें शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सफलता को दर्शाता है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
एडिट
UPSC FINAL RESULT 2024
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। उम्मीदवार अपने परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने नाम और रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

Advertisment

परिणाम की मुख्य बातें

चयन प्रक्रिया: अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।

कुल चयनित उम्मीदवार: आयोग ने 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है।

Advertisment

साक्षात्कार का आयोजन: साक्षात्कार 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए गए थे।

मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा सितंबर 2024 में हुई थी, जिसमें से सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था।

साक्षात्कार में भागीदारी: कुल 2845 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया था।

Advertisment

अनंतिम उम्मीदवारी: 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को दस्तावेज़ सत्यापन तक अनंतिम रखा गया है।

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉप 10 रैंक धारक

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोम्मल पुनिया
  7. आयुषी बंसल
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी
Advertisment

यूपीएससी सीएसई 2024 परिणाम कैसे जांचें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "सीएसई 2024 अंतिम परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अपने नाम या रोल नंबर की सहायता से परिणाम जांचें।

UPSC Result: रिक्त पदों का विवरण

यूपीएससी सीएसई 2024 के तहत विभिन्न सेवाओं में रिक्तियों की संख्या की घोषणा की गई है। आईएएस (IAS) में कुल 180 वैकेंसी हैं, जिनमें से 73 पद अनारक्षित हैं, जबकि 24 पद एससी, 13 पद एसटी, 52 पद ओबीसी, और 18 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

वहीं, आईपीएस  (IPS) में 150 वैकेंसी हैं, जिनमें से 60 पद अनारक्षित हैं और 23 पद एससी, 10 पद एसटी, 42 पद ओबीसी, और 15 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

जबकि आईएफएस (IFS) में कुल 55 पद हैं, जिनमें से 23 पद अनारक्षित हैं, 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 पद ओबीसी, और 5 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर रखें।

Advertisment
Advertisment