Advertisment

Russian राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान, डर गया पाकिस्तान

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो जंग का ऐलान किया है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर से साथ खड़े रहने के साथ आतंकवाद की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का अपना वादा भी दोहराया है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
Narendra Modi, PM Modi India, Russian President Putin, Telephone, Hindi News
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो जंग का ऐलान किया है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर से साथ खड़े रहने के साथ आतंकवाद की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का अपना वादा भी दोहराया है। पुतिन ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ अपनी संवेदना जताई है। 

Advertisment

आपको बता दें कि विदेश ​मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 5 अप्रैल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को आश्वस्त किया कि रूस भारत की आतंकवाद के विरूद्ध हर लड़ाई का समर्थन करता है साथ ही हर संभव मदद भी वक्त पर अवश्य करेगा। 

आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति जताई गहरी संवेदना 

पुतिन ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा आतंकवाद की घटना मानवता के लिए कैंसर है। आतंकवादियों के साथ लड़ाई में हम भारत के साथ खड़े हैं। 

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन को बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं। साथ ही साल 2025 के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रित भी किया। 

सनद रहे कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन में आतंकवादियों ने अचानक हमला कर 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना से भारत पाकिस्तान के बीच संबंधों में दरार आ गई है। दोनों देशों के बीच जहां युद्ध का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं एक दूसरे के खिलाफ प्रतिबंधों का दौर जारी है। ऐसे में राष्ट्रपति पुतिन का बयान काफी मायने रखता है। 

russia | Russia news | India | putin | Putin latest news | vladimir putin | pm modi | pmmodi | Pahalgam | Pahalgam Terror Attack | jammu and kashmir | jammu kashmir | jammu kashmir attack news | young baharat news | young bahrat | youngbharat |

pm modi jammu kashmir pmmodi India russia putin vladimir putin पीएम मोदी Russia news Putin latest news young baharat news youngbharat young bahrat Pahalgam Terror Attack Pahalgam jammu and kashmir jammu kashmir attack news
Advertisment
Advertisment