Advertisment

रेस्तरां में खाना खाने गए थे Crown Prince, किया कुछ ऐसा कि हो गए वायरल

शेख हमदान हाल ही में रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद जब वो रेस्तरां से जाने लगे तो उन्होंने वहां के प्रबंधन से कहा कि जितने लोग भी रेस्तरां में हैं वो सबका बिल खुद भर रहे हैं।

author-image
Shailendra Gautam
एडिट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः दुबई के क्राउन प्रिंस अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो जो कुछ भी करते हैं उसमें अलहदा अंदाज होता है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वो एक साथ सैंकड़ों लोगों का दिल एक झटके में जीत ले गए। उनके कारनामे से इंटरनेट भी बाग-बाग हो गया। लोग क्राउन प्रिंस फज्जा को असली जिंदगी का हीरो बता रहे हैं। 

Advertisment

क्राउन प्रिंस ने भर दिया रेस्तरां में मौजूद सारे लोगों का बिल

फज्जा के नाम से मशहूर शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम हाल ही में ला मैसन एनी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद जब वो रेस्तरां से जाने लगे तो उन्होंने वहां के प्रबंधन से कहा कि जितने लोग भी रेस्तरां में हैं वो सबका बिल खुद भर रहे हैं। सारा बिल तकरीबन सात लाख रुपये था। लोगों को जब इस बात का पता चला तो वो बाग बाग हो गए। लोकल मीडिया आउटलेट Lovin Dubai पर एक महिला ने लिखा कि वो कुछ दोस्तों के साथ रेस्तरां में खाना खाने गई थीं। वहां क्राउन प्रिंस भी आए थे। वो आए और खाना खाकर चले गए। लेकिन हमें बाद में पता चला कि वो सभी का बिल खुद भर गए हैं। उनका कहना था कि क्राउन प्रिंस ने एक झटके में बहुत से लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग क्राउन प्रिंस के कसीदे पढ़ रहे हैं। 

2008 में दुबई के क्राउन प्रिंस बने थे शेख हमदान

Advertisment

शेख हमदान को दुबई का क्राउन प्रिंस 2008 में मुकर्रर किया गया था। इससे पहले 2006 से 2008 तक वो डिप्टी रूलर रहे थे। इंस्टाग्राम पर उनके 17 मिलियन से ज्यादा फालोअर हैं। क्राउन प्रिंस को पोएट्री के साथ तरह तरह के खतरनाक खेलों में हाथ आजमाते देखा जा सकता है। वो सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। पोएट्री के शौक के कारण ही शेख हमदान को उनका निकनेम फज्जा मिला। लोगों के बीच वो इसी नाम से ज्यादा पहचाने जाते हैं। 

Sheikh Hamdan, Crown Prince Dubai, Fazza, La Maison Annee Restaurant

dubai dubai news crown prince of dubai
Advertisment
Advertisment