/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/12/vqMmkUqdBccgl3mZSDYM.jpg)
DELHI
दिल्ली में मंगलवार का दिन साल 2025 का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13, 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शहर में आर्द्रता का स्तर 87 से 35 प्रतिशत के बीच रहा।
यह भी पढ़ें: OTT & Theater: अब सीरीज और फिल्मों का आ रहा भूचाल, मनोरंजन का हो गया फुल जुगाड़
तेज हवाएं चलने का अनुमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 पर रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: OTT & Theater: अब सीरीज और फिल्मों का आ रहा भूचाल, मनोरंजन का हो गया फुल जुगाड़
होली पर बारिश की संभावना, मौसम के बदलते मिजाज के कारण लगातार बढ़ी मरीजों की संख्या
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। लोगों को कभी तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13, 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना है। लोगों को होली के दिन भी बूंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है। लगातार बदलते मौसम के कारण डॉक्टरों के अनुसार, 60 प्रतिशत अधिक वायरल फीवर से ग्रसित मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की संख्या भी ज्यादा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज 12 मार्च को भी तेज हवाएं चलती रहेंगी। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 13 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 14 मार्च यानी होली के दिन भी मौसम की स्थिति यही बनी रहेगी और बारिश का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।