/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/08/viral-video-clips-pritampura-2025-08-08-15-27-22.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएनडेस्क। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक रेस्टोरेंट में पारंपरिक परिधान (शूट- सलवार) पहनकर पहुंची महिला को प्रवेश देने मना कर दिया। महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। बताया गया है कि पति के पेंट- टीशर्ट में होने पर भी रेस्टोरेंट प्रबंधन को एतराज था। इसलिए कपल को एंट्री नहीं दी गई। कपल ने रेस्टोरेंट के बाहर ही एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो पर दिल्ली के कानून एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जाएगी और आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई भी होगी। इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। बताया जा रहा है कि वीडियो 3 अगस्त का है।
This is unacceptable in Delhi
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) August 8, 2025
पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है
ये अस्वीकार्य है
CM @gupta_rekha जी ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है
अधिकारियों को इस घटना की जांच व तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं https://t.co/QYH1ccCXAt
एक्स पर वायरल है कपल का वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो गया है, जिसमें कपल बता रहा है कि रेस्टोरेंट में सिर्फ छोटे कपड़े पहनने वालों को प्रवेश दिया जा रहा था। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते सुना जा सकता है कि "ऐसे रेस्टोरेंट्स पर रोक लगनी चाहिए जो सिर्फ छोटे कपड़ों में एंट्री देते हैं। क्या राष्ट्रपति और दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री भी आएंगी तो उन्हें भी एंट्री नहीं मिलेगी?"
ये हमारी राजधानी दिल्ली का मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन पर बना तुबाटा रेस्टोरेंट है।
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) August 8, 2025
जिसमे भारतीय परिधान सूट-पजामी पहनकर जाने वालों की एंट्री नहीं है।
केवल छोटे-कपड़े और अर्ध-नग्न कपड़े पहननी वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए ही एंट्री है।
स्वयं सुनिए और देखिए। pic.twitter.com/iy6se4npVu
सीएम रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
घटना पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली के कानून और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे 'अस्वीकार्य' बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर गरम बहस का विषय बना हुआ है और लोग भारतीय परिधानों के अपमान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।