Advertisment

"खुद को एक शांति दूत मानते हैं वो...!"

India-Pakistan के बीच Jammu Kashmir विवाद एक बार फिर चर्चा में है। America की ओर से आई एक अहम प्रतिक्रिया। America के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता Tommy Piggott ने कहा कि America चाहता है कि दोनों देश India-Pakistan आपसी बातचीत से Kashmir मुद्दे को सुलझाएं।

author-image
Ajit Kumar Pandey
INDIA, US, PAKISTAN, RELATION
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की उम्मीद एक बार फिर जागी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांतिदूत बनने की इच्छा और अमेरिका की सीधी बातचीत को समर्थन देने वाली टिप्पणी ने इस विवाद को सुलझाने की संभावना को हवा दी है। अमेरिका चाहता है कि भारत-पाकिस्तान शांति के रास्ते पर आगे बढ़ें।

Advertisment

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा कश्मीर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी है अमेरिका की ओर से आई एक अहम प्रतिक्रिया। अमेरिका के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने हाल ही में कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच सीजफायर देखकर खुश है और वह चाहता है कि दोनों देश आपसी बातचीत से इस मुद्दे को सुलझाएं।

खुद को एक शांति दूत मानते हैं वो...

Advertisment

पिगॉट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को एक शांतिदूत मानते हैं और वो चाहते हैं कि दुनिया में शांति बनी रहे। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान के बीच बना सीजफायर जारी रहेगा और आगे बातचीत से हल निकल सकता है।

कश्मीर को लेकर यह बयान ऐसे वक्त आया है जब दुनियाभर में क्षेत्रीय शांति की जरूरत और भी ज्यादा महसूस की जा रही है। अमेरिका की यह पहल भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में एक नई शुरुआत का संकेत हो सकती है।

हालांकि, भारत की पुरानी नीति यह रही है कि वह कश्मीर को द्विपक्षीय मसला मानता है और किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता। ऐसे में ट्रंप की भूमिका कितनी अहम होगी, यह आने वाला समय ही बताएगा।

Advertisment

अभी के लिए इतना तय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की बात करना और सीजफायर को बनाए रखना एक सकारात्मक कदम है, जिसे वैश्विक समुदाय सराह रहा है।

आपकी राय क्या है?

क्या आपको लगता है कि ट्रंप की मध्यस्थता से कश्मीर में शांति संभव है? कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ यह खबर जरूर शेयर करें। 

Advertisment

 India-America relations | america news | America on India Pakistan tension | India Pakistan Tension | India Pakistan tension 2025 | India Pakistan Tensions | donald trump | DonaldTrump | donald trump news | Donald Trump speech | breaking news | breaking news india pakistan | breaking news today | today breaking news |

breaking news donald trump donald trump news today breaking news Donald Trump speech breaking news today america news DonaldTrump India-America relations India Pakistan Tension breaking news india pakistan India Pakistan Tensions America on India Pakistan tension India Pakistan tension 2025
Advertisment
Advertisment