/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/R8EbbSErN1S57ttD9i5m.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । मुंबई एक बार फिर बारिश के कहर से जूझ रही है। रातभर हुई तेज़ बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी है। कुर्ला, सायन, दादर और परेल में जलजमाव की तस्वीरें डराने वाली हैं। रेलवे ट्रैक पानी में डूबे, लोकल ट्रेनें 10 मिनट तक लेट चल रही हैं। IMD ने अगले कुछ घंटों में और तेज़ बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है।
मुंबई में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुर्ला, सायन, दादर और परेल जैसे इलाकों में जलजमाव से सड़कें डूबी हैं। लोकल ट्रेनें 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने पूरे दिन भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।
मुंबई की रफ्तार पर बारिश की मार
मुंबई में एक बार फिर मानसून की पहली दस्तक ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। रविवार रात से शुरू हुई तेज़ बारिश सोमवार सुबह तक लगातार जारी रही, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। कुर्ला, सायन, दादर, परेल जैसे क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बारिश का ये मंजर सिर्फ सड़कों तक ही सीमित नहीं है—रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर चुका है, जिससे मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हो रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
वीडियो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से है। pic.twitter.com/3yKKbpqfEP
लोकल ट्रेनें 5 से 10 मिनट लेट, ट्रैक डूबे
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, कल्याण की ओर जाने वाली स्लो ट्रेनें औसतन 5 मिनट लेट हैं, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली फास्ट ट्रेनें 10 मिनट तक की देरी से चल रही हैं। हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर भी ट्रेनें लेट चल रही हैं। यह स्थिति सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को खासा परेशान कर रही है।
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Mumbai following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) May 25, 2025
(Visuals from JJ flyover) pic.twitter.com/8JHDbHhDcL
कहां कितनी बारिश हुई? जानिए आंकड़े
नरीमन पॉइंट: सुबह 6 से 7 बजे के बीच 40 मिमी बारिश
ग्रांट रोड: 36 मिमी
कोलाबा: 31 मिमी
भायखला: 21 मिमी
पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में भी हल्की बारिश जारी है। लगातार होती बारिश ने निचले इलाकों को तालाब में तब्दील कर दिया है।
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Mumbai following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) May 25, 2025
(Visuals from Wadala) pic.twitter.com/pu4OLQW6Ax
IMD का अलर्ट – अगले 3 घंटे खतरनाक
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले 3 से 4 घंटों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Mumbai; visuals from Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus. pic.twitter.com/qflqLT6kz5
— ANI (@ANI) May 26, 2025
96 जर्जर इमारतें चिन्हित, 3100 लोगों को शिफ्ट किया गया
बीएमसी और म्हाडा ने मिलकर शहर में 96 जर्जर इमारतों को ‘डेंजर जोन’ घोषित किया है। इन इमारतों में रह रहे करीब 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। बारिश के दौरान इमारत गिरने की घटनाओं से बचने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
सरकार अलर्ट पर, डिप्टी सीएम का दौरा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायज़ा लिया। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
35 साल में सबसे जल्दी पहुंचा मानसून
इस बार मानसून 35 सालों में सबसे जल्दी महाराष्ट्र पहुंचा है। मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि अब से तीन दिनों में यह मुंबई सहित अन्य हिस्सों में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। केरल में भी यह समय से पहले पहुंच गया है।
नागरिकों से अपील: घर में ही रहें, ज़रूरी हो तभी निकलें
बीएमसी ने सभी मुंबईकरों से अपील की है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। स्कूलों को बंद रखने पर भी विचार किया जा रहा है।
क्या आप भी मुंबई की बारिश से परेशान हैं? कमेंट करें और अपनी राय दें।
heavy rain alert