Advertisment

भारत के ड्रोन अटैक के बाद कंगाल हुआ पाकिस्तान, ट्रेडिंग रोकी गई

आज गुरूवार को पाकिस्तान में कराची स्टॉक एक्सचेंज में हाहाकार मच गया है। ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तानी निवेशकों में भगदड़ मच गया है। इस समय पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश हो गया है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
PAKISTAN SHARE MARKET
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।आज गुरूवार को पाकिस्तान में कराची स्टॉक एक्सचेंज में हाहाकार मच गया है। ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तानी निवेशकों में भगदड़ मच गया है। इस समय पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश हो गया है। पाकिस्तान में कराची स्टॉक मार्केट 6% से ज्यादा की गिरावट  गिरावट के बाद वहां ट्रेडिंग रोक दी गई है। KSE 100 Index 103,060.30 के स्तर पर लोअर सर्किट लग गया। इंडेक्स में 6.32 फीसदी की गिरावट है। इंडेक्स में 6.32 फीसदी की गिरावट है। 

Advertisment

शेयर बाजार में भारी गिरावट

पाकिस्तान के शेयर बाजार में 8 मई को शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते लोअर सर्किट लगा गया। ये 110,009.03 के बंद भाव के मुकाबले 110,989.7 पर खुला। इसके बाद KSE 100 Index 103,060.30 के स्तर पर लोअर सर्किट लग गया। इंडेक्स में 6.32 फीसदी की गिरावट है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक 22 अप्रैल 2025 से लेकर 8 मई 2025 तक KSE 100 इंडेक्स 13 फीसदी और KSE 30 इंडेक्स 14.3 फीसदी टूटा है।

बता दें कि भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इससे पहले बुधवार की देर रात पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी।

Advertisment

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की कई लोकेशंस पर एयर डिफेंस रडारों और सिस्टम को निशाना बनाया।

भारत ने लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर फायरिंग कर रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर मोर्टार और गोलीबारी की जा रही है।

share market | today share market news | pakistan | breaking news india pakistan | India Pakistan Latest News | India Pakistan News |

pakistan today share market news share market breaking news india pakistan India Pakistan News India Pakistan Latest News
Advertisment
Advertisment