Advertisment

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पार्ट: 2 से बौखलाया पाकिस्तान, विश्व मीडिया की नजर में परमाणु युद्ध की छाया

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने बुधवार की रात्रि में बॉर्डर पर जमकर गोलीबारी की। भारत ने गुरूवार को जवाबी कार्रवाई की तो पाक बौखला गया। फिर रात में पाकिस्तान ने फिर हिमाकत की। इस पूरे मामले पर विश्व मीडिया ने प्रतिक्रिया दी है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
INDIA PAKISTAN WAR NEWS
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क । भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। इसके बाद भारत ने ​पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। गुरूवार की रात्रि में एक बार पाकिस्तान ने भारत के कई ठिकानों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई ताबड़तोड़ की है। इस पूरे मामले पर दुनियाभर की मीडिया ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी है।

Advertisment

विश्व मीडिया ने इस घटना को प्रमुखता से कवर किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी, वॉशिंगटन पोस्ट, द गार्जियन, और सीएनएन जैसे प्रमुख समाचार संगठनों ने इसे दो परमाणु शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव के रूप में देखा है। वैश्विक नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों तनाव को कम करने में दोनों देश नाकाम रहे तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि विश्व मीडिया की प्रतिक्रियाएं क्या हैं...

न्यूयॉर्क टाइम्स: दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध का खतरा

THE NEW YORK TIMES

Advertisment

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत ने पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि पंजाब प्रांत और PoK में 5 स्थानों पर हमले हुए। पाकिस्तानी सरकार ने कहा, “हम इस हमले का जवाब दिए बिना नहीं रहेंगे। भारत की यह खुशी जल्द ही दुख में बदल जाएगी।” ग्लोबल लीडर्स ने चेतावनी दी है कि तनाव कम न हुआ तो स्थिति खतरनाक हो सकती है।

वॉशिंगटन पोस्ट: भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

THE WASHING POST

Advertisment

वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि भारतीय सेना ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ हमले शुरू किए, जिससे दोनों देश 6 साल में पहली बार सीधे टकराव की स्थिति में हैं। भारतीय सेना ने कहा कि हमले आतंकी ठिकानों तक सीमित थे और किसी पाकिस्तानी सैन्य अड्डे को निशाना नहीं बनाया गया। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।

बीबीसी: भारत का PoK में हमला

BBC

Advertisment

बीबीसी के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस्लामाबाद इसका जवाब अपने समय और स्थान पर देगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जरूरी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ बैठक की।

द गार्जियन: कश्मीर संकट

THE GUARDIAN

द गार्जियन ने इसे ‘कश्मीर क्राइसिस’ करार दिया। अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को प्रमुखता दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की सीमा में बहने वाला पानी बाहर नहीं जाएगा। पाकिस्तानी वायुसेना ने दावा किया कि उसने दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया।

डेली मेल: परमाणु शक्तियां जंग की कगार पर

THE DAILY MAIL

डेली मेल ने लिखा कि भारत ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि एक मस्जिद पर बम गिरने से एक बच्चे की मौत हुई। भारतीय सेना ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

फ्रांस 24: मुजफ्फराबाद में विस्फोट

FRANCE 24

फ्रांस 24 ने बताया कि PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद के आसपास विस्फोट सुने गए। भारतीय सेना ने कहा कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

सीएनएन: पर्यटकों की हत्या के बाद हमला

CNN WORLD

सीएनएन के अनुसार, पाकिस्तान ने लाहौर और कराची के आसपास एयरस्पेस बंद कर दिया। कई एयरलाइंस ने पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानें रद्द कीं।

ग्लोबल टाइम्स: 6 ठिकानों पर हमला

WORLD ASIA PACIFIC

ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि भारत ने 6 ठिकानों पर 2 मिसाइल हमले किए, जिसमें 8 लोग मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने एक और भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग राय दी...

पहला यूजर: “पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है, जहां ISIS, लश्कर जैसे संगठन फल-फूल रहे हैं।”

दूसरा यूजर: “पाकिस्तान की सेना भ्रष्ट हो सकती है, लेकिन इतनी मूर्ख नहीं कि भारत जैसे शक्तिशाली देश से युद्ध छेड़े।”

तीसरा यूजर: “भारत और इजराइल दोनों इस्लामी आतंकवाद से जूझ रहे हैं।”

चौथा यूजर: “1971 में पाकिस्तान ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। युद्ध केवल तबाही लाता है।”

पांचवां यूजर: “भारत और अमेरिका में मजबूत नेतृत्व है, जो आतंकवाद को कुचल रहा है।”

भारत का रुख

भारत ने स्पष्ट किया कि यह हमला आतंकी ठिकानों पर केंद्रित था। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कड़ा रुख अपनाना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साथ रणनीति पर चर्चा की।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने हमले को उकसावे वाला बताया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। पाकिस्तानी वायुसेना ने दावा किया कि उसने तीन भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया।

वैश्विक चिंता

वैश्विक नेताओं ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं, इसलिए तनाव बढ़ना खतरनाक हो सकता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और गहरा कर दिया है। विश्व मीडिया और नेताओं की नजर इस घटनाक्रम पर है। क्या यह तनाव युद्ध में बदलेगा या दोनों देश बातचीत से हल निकालेंगे? यह सवाल हर किसी के मन में है।

operation sindoor update | Operation Sindoor Reaction | operation sindoor news | operation sindoor latest | operation sindoor indian army | operation sindoor india | operation sindoor breaking | operation sindoor air strike | india operation sindoor | indian army operation sindoor | india launches operation sindoor | Global reaction on Operation Sindoor | Operation Sindoor |

Operation Sindoor Global reaction on Operation Sindoor india launches operation sindoor indian army operation sindoor india operation sindoor operation sindoor air strike operation sindoor breaking operation sindoor india operation sindoor indian army operation sindoor latest operation sindoor news Operation Sindoor Reaction operation sindoor update
Advertisment
Advertisment