Advertisment

₹30000 करोड़ के साम्राज्य को लेकर विवादों में Priya Sachdev कौन हैं? बॉलीवुड कनेक्शन भी जानें

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवादों में हैं। सास रानी कपूर ने सोना ग्रुप के शेयरों पर दावा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बॉलीवुड कनेक्शन भी जानिए।

author-image
Dhiraj Dhillon
File Photo Sanjay Kapoor and Priya Sachdev Kapoor

फाइल फोटो संजय कपूर और प्रिया सचदेव कपूर

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। 30,000 करोड़ रुपये की कीमत वाले सोना ग्रुप के उत्तराधिकार को लेकर बड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया है। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर इस समय चर्चा के केंद्र में हैं। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कंपनी की सालाना बैठक से पहले एक चौंकाने वाला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।

रानी कपूर ने दावा किया कि सोना समूह के अधिकांश शेयरों पर उनका स्वामित्व है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उनसे कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। पत्र में उन्होंने प्रिया पर परिवार की ओर से झूठा प्रतिनिधित्व करने का भी आरोप लगाया है।

कौन हैं प्रिया सचदेव कपूर?

प्रिया का जन्म दिल्ली के एक व्यापारी परिवार में हुआ। उनके पिता अशोक सचदेव ऑटोमोबाइल डीलर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से गणित और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और UCLA में भी कुछ समय बिताया। 

प्रिया ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और 2005 में बॉलीवुड फिल्म नील एन निक्की में भी नजर आईं। वर्तमान में वह सोना कॉमस्टार में नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और कपूर परिवार की निवेश कंपनी 'ऑरियस इन्वेस्टमेंट' की निदेशक भी हैं।

Advertisment

प्रिया का प्रोफेशनल सफर

उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बॉस्टन के मर्जर एंड एक्विजिशन डिवीजन से की। बाद में भारत लौटकर ऑटोमोबाइल रिटेल, इंश्योरेंस, फैशन और ई-कॉमर्स में काम किया।

प्रिया TSG इंटरनेशनल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक और RockNShop लक्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की को-फाउंडर रही हैं। साथ ही, वह ऑरियस पोलो टीम की भी प्रमुख हैं, जिसकी शुरुआत संजय कपूर ने की थी।

निजी जीवन और विवाद

प्रिया की पहली शादी अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी। एक इंटरव्यू में प्रिया ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें रिश्ते की हकीकत समझ में आ गई थी। 2011 में उनका तलाक हुआ और बेटी की कस्टडी उन्हें मिली। 2017 में उन्होंने संजय कपूर से विवाह किया। संजय, करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से संजय का निधन हो गया। दोनों का एक बेटा भी है- अजारियास कपूर।

Advertisment

जानिए उत्तराधिकार विवाद के बारे में

अब जब सोना ग्रुप के वारिस को लेकर परिवार में विवाद गहराया है, सभी की निगाहें प्रिया सचदेव कपूर पर टिकी हैं। कानूनी प्रक्रिया तेज हो चुकी है और इस विवाद के आने वाले समय में और बड़ा रूप लेने की संभावना है।: bollywood actress | bollywood news | latest Bollywood news| PriyaSachdevKapoor| SanjayKapoorDeath| SonaGroupDispute| KapoorsPropertyCase| BusinessNewsHindi | InheritanceDispute| BollywoodConnections

latest Bollywood news bollywood news bollywood actress Bollywood
Advertisment
Advertisment