Advertisment

पंजाब सीएम भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में एडमिट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों के परामर्स के बाद पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि 2 दिनों से सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी।

author-image
Mukesh Pandit
BHAGWANT MAAN

BHAGWANT MAAN Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

चंडीगढ़, वाईबीएन डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों के परामर्स के बाद पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि 2 दिनों से सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी। अभी तक सीएम घर पर ही आराम कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार शाम को हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

भीषण बाढ़ की चपेट में पंजाब

पंजाब इस समय अब तक की सबसे भीषण बाढ़ की मार  झेल रहा है। प्रदेश के करीब 20 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। अभी तक पंजाब में करीब 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज करने वाली खबर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पंजाब में बाढ़ की चपेट में आए लोगों सेमुलाकात के दौरान सीएम भगवंत मान काफी भावुक हो गए थे। 

कल केजरीवाल ने सीएम से की थी मुलाकात

पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत 4 सितंबर को भी खराब हुई थी। इसकी जानकारी पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल लेने के लिए सीएम मान के घर गए थे। बृहस्पतिवार को दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब के बाढ़प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। 

सीएम भगवंत मान cm bhagwant mann bhagwant mann news bhagwant mann
Advertisment
Advertisment