/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/13/LCktoodzEwDoFdlIQoan.jpg)
PU POLICE SARKARI NAUKARI RESULT
पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को तोहफा देने जा रहा है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर देगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 13 मार्च को दोपहर 2 बजे बोर्ड अंतिम परिणाम घोषित कर देगा। इससे पहले लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीवी और पीएसटी राउंड के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार था।
बोर्ड की तरफ से दी गई यह जानकारी
होली पर उनका यह इंतजार भी समाप्त होने जा रहा है। आज बोर्ड की तरफ से अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दी गई है।
26 दिसंबर 2024 से सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डीवी और पीएसटी शुरू किया गया था। सभी 75 जिलों में समिति का गठन करके पुलिस लाइन में डीवी और पीएसटी कराया गया। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार और बोर्ड ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस में सिपाही की बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन ?
शारीरिक परीक्षण में आपत्ति और अपील की प्रक्रिया
बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि अगर कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक मानक परीक्षण के परिणाम से असंतुष्ट है, तो उसे उसी दिन अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर स्थान पर एक एएसपी को नामित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण एएसपी के समक्ष फिर से किया जाएगा। हालांकि, जो अभ्यर्थी इस पुनः परीक्षण में भी असफल होंगे, उन्हें आगे अपील करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इन सब प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आज फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: फूलों की Holi से Hola मोहल्ला तक, भारत में रंगों का त्योहार मनाने के 10 अनोखे तरीके