Advertisment

गर्लफ्रेंड सोफी शाइन की ओर इशारा कर Shikhar Dhawan बोले- तुम अगर साथ देने का वादा करो ...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट शेयर किया, जिसमें पहली मुलाकात का जिक्र किया।

author-image
Suraj Kumar
Shikhar dhawan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्‍होंने सोफी शाइन के साथ अपने रिश्‍ते को सार्वजनिक किया था। हाल ही में शिखर धवन और सोफी शाइन ने इंस्‍टाग्राम पर पॉडकास्‍ट शेयर किया है। पॉडकास्‍ट के दौरान के अपनी पहली मुलाकात जिक्र किया। दोनों पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान साथ नजर आए थे। उस समय शिखर और सोफी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि सोफी शाइन एक कॉर्पोरेट पेशेवर हैं और दुबई में रहती हैं। 

दुबई में हुई पहली मुलाकात

पॉडकास्‍ट में शिखर धवन ने कहा कि हमारी पहली मुलाकात दुबई के रेस्‍टोरेंट में हुई थी। उन्‍होंने यह भी बताया कि उस समय सोफी ने क्‍या पहना था। पहली मुलाकात में सोफी शाइन को भी कि शिखर काफी पसंद आए। अपनी लव लाइफ को बयां करने के लिए शिखर ने ''तुम अगर साथ देने का वादा करो... '' गाना गाया। 

इंस्‍टाग्राम के जरिए रिश्‍ते पर लगाई मोहर 

शिखर धवन(shikhar dhawan) ने कुछ समय पहले ही सोफी शाइन के साथ अपना रिश्‍ता कन्‍फर्म किया था कि वो प्‍यार में हैं। उन्‍होंने 2 मई को इस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। शिखर ने अपने अकाउंट पर सोफी शाइन के साथ एक पोस्ट शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मेरा दिल"। इसके बाद उनके फैंस उनको बधाई देने लगे। 

2021 में आयशा से लिया था तलाक 

Advertisment

आपको बता दें कि धवन ने साल 2012 में आयशा से शादी की थी। लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। आयेशा के साथ धवन का एक बेटा भी है जिसका नाम ज़ोरावर है। इसके आलावा उनकी दो सौतेली बेटियाँ भी है जो उनकी एक्स-वाइफ आयशा की बेटियाँ है। 

कौन हैं सोफी शाइन? 

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और एक कॉर्पोरेट पेशेवर हैं। वर्तमान में वह अबू धाबी स्थित Northern Trust Corporation में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम (@sophieshine93) पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी और शिखर धवन पिछले कुछ महीनों से साथ रह रहे हैं। 

shikhar dhawan
Advertisment
Advertisment