/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/06/jmwxzJIHTIii846LS5k0.jpg)
HONY SINGH NEETU CHANDRA Photograph: (x)
मशहूर अभिनेत्री Neetu Chandra ने Singer Honey Singh के नए गाने 'मेनियक' के खिलाफ पटना हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में एक जनहित याचिका दायर करते कहा है कि गाने में असभ्यता दिखाई गई है। हनी सिंह का गाना 'मेनियक' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। एक महीने में गाने पर सात मिलियन व्यूवज आ चुके हैं। इसमें ईशा गुप्ता ने डांस किया है।
अदालत में दायर याचिका में इनका भी नाम
इस जनहित याचिका पर इसी महीने सुनवाई हो सकती है। जनहित याचिका में हनी सिंह के अलावा उन लोगों के भी नाम हैं जिन लोगों ने इस गाने को बनाने में साथ दिया है। इसमें गीतकार लिओ ग्रेवाल और भोजपुरी गायिका रागिनी विश्वकर्मा और अर्जुन अजनबी का भी ना है।
नीतू चंद्रा ने अदालत से की है यह मांग
अपनी जनहित याचिका में पटना की अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने अदालत से मांग की है कि वह गीतकार को गाने के बोल बदलने का निर्देश दे। नीतू चंद्रा बॉलीवुड की कई मिल्मों नजर आ चकी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी और मैथिली फिल्में बनाई हैं। समीक्षकों ने इनकी तारीफ की है।
इसलिए भोजपुरी का किया इस्तेमाल
नीतू चंद्रा ने जनहित याचिका में लिखा कि गाने में खुलेआम यौनिकता को दिखाया गया है। इसमें महिला को सिर्फ एक यौन की चीज के तौर पर दिखाया गया है। उन्होंने ये भी इल्जाम लगाया कि गाने में भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल असभ्यता को कम करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। गाने में महिला सशक्तीकरण की धज्जियां उड़ाई गई है।
जानिए कौन हैं अभिनेत्री नीतू चंद्रा?
नीतू चंद्रा अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और थिएटर कलाकार हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु को बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह डांसर और खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 'यातायात सिग्नल', 'एक दो तीन' और 'ओय लकी! लकी ओय' में काम किया है।