Advertisment

रैपिड रेल हादसा: 'अगर दो मिनट देर हो जाती तो...!'

दिल्ली के अशोक नगर स्टेशन पर तेज़ हवाओं के चलते रैपिड रेल का शेड उड़ गया। बड़ा हादसा टला लेकिन सुरक्षा पर सवाल। एनसीआरटीसी ने जांच शुरू की, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

author-image
Ajit Kumar Pandey
RAPID RAIL ASHOK NAGAR STATION NEWS
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । दिल्ली-NCR में मौसम का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई आंधी ने दिल्ली की रैपिड रेल सेवा को भी नहीं बख्शा। अशोक नगर स्टेशन का शेड तेज़ हवाओं के कारण उड़ गया, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या रैपिड रेल जैसी हाईटेक सुविधा भी तूफानी मौसम से सुरक्षित नहीं?

Advertisment

तेज़ आंधी से उड़ा रैपिड रेल स्टेशन का शेड, बाल-बाल बचे यात्री

दिल्ली की रैपिड रेल परियोजना को आधुनिकता की मिसाल कहा जाता है, लेकिन शनिवार 17 मई को तेज़ हवाओं ने इसकी हकीकत सामने ला दी। अशोक नगर स्टेशन पर बना मेटल शेड तेज़ आंधी में उखड़ गया और स्टेशन परिसर में गिर पड़ा। उस वक्त स्टेशन पर सैकड़ों यात्री मौजूद थे, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया। शुक्र है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानिए पूरा घटनाक्रम

Advertisment

शनिवार की दोपहर करीब 3:15 बजे तेज़ हवाएं चल रही थीं। अचानक एक झोंके में अशोक नगर स्टेशन के शेड की छत उखड़ गई और ज़ोर की आवाज़ के साथ प्लेटफॉर्म पर जा गिरी। इस घटना के तुरंत बाद स्टेशन प्रशासन ने सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया और कर्मचारियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यात्री बोले- 'अगर दो मिनट देर हो जाती तो...!'

Advertisment

घटना के बाद कई यात्रियों ने बताया कि अगर वह स्टेशन पर दो मिनट और रुक जाते, तो कोई अनहोनी हो सकती थी। कुछ ने तो अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि करोड़ों की लागत से बने इस स्टेशन में ऐसी खराब क्वालिटी का मेटल शेड क्यों लगाया गया?

एनसीआरटीसी का बयान- 'जांच जारी है'

एनसीआरटीसी (National Capital Region Transport Corporation) ने बयान जारी कर कहा है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और तकनीकी टीम कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, बाकी स्टेशनों की भी सुरक्षा समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसा हादसा न हो।

Advertisment

क्या रैपिड रेल तूफानों के लिए तैयार है?

यह सवाल अब गंभीर हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मियों के मौसम में आंधी-तूफान आम बात है। ऐसे में अगर रैपिड रेल जैसी अत्याधुनिक सेवा भी इसकी चपेट में आ जाए, तो सुरक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए? यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या पर्याप्त कदम उठाए गए हैं?

क्या रैपिड रेल की सुरक्षा में लापरवाही हो रही है? क्या आप इससे सहमत हैं? नीचे कमेंट करके बताएं। 

delhi metro | breaking news | breaking news today | Breaking News Hindi | Breaking News India | delhi | breaking news Delhi |

delhi metro breaking news breaking news today Breaking News Hindi Breaking News India delhi breaking news Delhi
Advertisment
Advertisment